बोकारो। 2014 बैच के आइएएस अफसर कुलदीप चौधरी ने मंगलवार को बोकारो डीसी का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने निवर्तमान डीसी राजेश सिंह से समाहरणालय में प्रभार ग्रहण किया। श्री चौधरी ने बोकारो जिले के 33 वें डीसी के रूप में योगदान किया।
ADVERTISEMENT

और भी पढ़ें
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: झरिया में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
- 1 घंटे खड़े रहकर धनबाद DC ने सुनी फरियाद, बुजुर्ग को 2 महीने बाद मिला राशन
- करवा चौथ पर क्या खरीदना है शुभ? बिछिया, चांदी के सिक्के से छलनी तक की लिस्ट
श्री चौधरी इससे पूर्व पाकुड़ जिले में बतौर डीसी अपने दायित्वों का निष्पादन कर रहे थे। पदभार ग्रहण करने के बाद नये डीसी कुलदीप चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से मुकाबला को लेकर सभी एहतिहातन व्यवस्था करना, शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराना आदि बिंदुओं पर विशेष फोकस रहेगा। श्री चौधरी इससे पूर्व जिले के बेरमो में बतौर एसडीएम भी अपने दायित्वों का निर्वाह्न कर चुकें हैं।