Advertisement
  • सीपीएम से जुड़े हैं आर्या और सचिन देव 
  • कालेज के दिनों से जानते दोनों एक दूसरे को 

तिरुवनंतपुरम। देश की सबसे युवा मेयर आर्या राजेंद्रन एमएलए केएम सचिन देव के संग सात फेरे लेंगी। आर्या साल 2020 में 22 साल की उम्र में ही देश में सबसे युवा मेयर बन गई थीं। केरल की सत्ताधारी पार्टी सीपीएम से जुड़े दोनों नेताओं ने अभी शादी की डेट अभी सार्वजनिक नहीं की गयी है।

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में बहादुर बेटी पूजा यादवने खुद की जान देकर  दिया पांच को जीवनदान
दोनों एसएफआए में साथ कर चुके हैं काम 
एमएलए सचिन देव के पिता केएम नंदकुमार ने बताया कि दोनों परिवारों ने मिलकर जल्द ही शादी पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि आर्या और देव की शादी जल्द हो जायेगी।आर्या और सचिन देव दोनों एक-दूसरे को कालेज के दिनों से जानते हैं। दोनों तब स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआए) में काम कर रहे थे।
सचिन देव हैं केरल से सबसे युवा एमएलए
 देव (28)ने साल 2021 में कोझीकोड जिले के बलुसेरी से कांग्रेस  कैंडिडेट और फिल्म स्टार धर्मजन बोलघट्टी को हराकर जीत हासिल की। उस समय उनकी उम्र 27 वर्ष थी। सचिन देव केरल में सबसे कम उम्र के एमएलए हैं। फिलहाल वह एसएफआई के अखिल भारतीय संयुक्त सचिव हैं। दोनों नेताओं ने अब शादी करने का फैसला किया है।