झारखंड: सावन 2026 से पहले बाबा धाम में हाई अलर्ट! पाकिस्तानी करेंसी के बाद सख्ती, अवैध दुकानों पर चला बुलडोज़र
सावन से पहले देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पाकिस्तानी करेंसी मिलने और खुफिया रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने अवैध दुकानों को हटाया और हर व्यक्ति का डेटा बेस तैयार करना शुरू किया है।
- देवघर में सावन से पहले सुरक्षा सख्त
देवघर (Threesocieties.com Desk): बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। मंदिर परिसर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने और खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।
यह भी पढ़ें:₹10 के नोट से चलता था ‘कोयला किंग’ लाला का खेल! ED की बड़ी कार्रवाई, 159 करोड़ की संपत्ति जब्त
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इस बार बाबा धाम को हाई सिक्योरिटी ज़ोन में तब्दील किया जा रहा है, जहां हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
हर गेट पर कड़ी जांच, बैग स्कैनिंग शुरू
मंदिर के चारों मुख्य द्वारों पर स्थायी जांच उपकरण लगाने की योजना बनाई गई है। फिलहाल अस्थायी तौर पर हर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के बैग की सघन जांच की जा रही है। प्रशासन का साफ निर्देश है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को बिना जांच के प्रवेश नहीं मिलेगा।
अवैध दुकानों पर सख्ती, दो दिनों से हटाओ अभियान जारी
मंदिर प्रांगण में वर्षों से चल रही अवैध और अस्थायी दुकानों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। लगातार दूसरे दिन भी हटाओ अभियान जारी रहा। एसडीएम खुद मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई करवा रहे हैं। सिर्फ रजिस्टर्ड दुकानदारों को शर्तों के साथ अनुमति दी जा रही है।इस कदम का मकसद श्रद्धालुओं के लिए रास्ता साफ रखना और भीड़ प्रबंधन को आसान बनाना है।
हर व्यक्ति का बन रहा डेटा बेस, बिना पहचान नहीं मिलेगा प्रवेश
सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर से जुड़े हर व्यक्ति का पूरा डेटा तैयार किया जा रहा है। दुकानदार, फोटोग्राफर, गुमास्ता और कर्मियों का रिकॉर्ड बनाया जा रहा है। अब तक 200 से अधिक लोगों ने आधार और दस्तावेज जमा किए गये हैं। सभी को फोटो युक्त परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। प्रशासन ने डेटा को चार श्रेणियों में बांटकर सुरक्षित रखने की योजना बनाई है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत जांच की जा सके।
फोटोग्राफर और गुमास्ता भी रडार पर
अब सिर्फ दुकानदार ही नहीं, बल्कि फोटोग्राफर और स्टूडियो मालिक, तीर्थ पुरोहित के सहयोगी (गुमास्ता) सभी को अपने-अपने दस्तावेज जमा कराने होंगे। बिना सत्यापन के किसी को भी मंदिर परिसर में काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पुरानी दुकानों को राहत, नई अवैध दुकानों पर कार्रवाई
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दशकों से पूजा सामग्री बेचकर जीवन यापन कर रहे स्थानीय लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा।
करीब 77 पुरानी दुकानों की पहचान
38 दुकानों को नंबर के साथ अनुमति
32 दुकानों की जांच जारी
हालांकि नई अवैध दुकानें लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है। एसडीएम का साफ संदेश: मंदिर परिसर रहेगा खाली और सुरक्षित रहोगा। एसडीओ सह मंदिर प्रभारी रवि कुमार ने स्पष्ट कहा है कि मंदिर परिसर को पूरी तरह व्यवस्थित और खाली रखा जाएगा। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। सुरक्षा और व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा
सावन में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन अलर्ट
हर साल सावन में लाखों श्रद्धालु बाबा धाम पहुंचते हैं। ऐसे में इस बार सुरक्षा को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है। पाकिस्तानी करेंसी मिलने की घटना ने प्रशासन को और सतर्क कर दिया है, जिसके बाद हर स्तर पर निगरानी और जांच बढ़ा दी गई है।






