झारखंड: 46 IPS अफसरों का ट्रांसफर, 11 जिलों के SP बदले, पुलिस मुख्यालय ने मूवमेंट ऑर्डर जारी किया
रखंड में 46 IPS अधिकारियों का बड़ा ट्रांसफर, 12 से अधिक जिलों के SP बदले गए। ADG मनोज कौशिक और पंकज कंबोज को मिला अतिरिक्त प्रभार, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल।पुलिस मुख्यालय ने मूवमेंट ऑर्डर जारी करते हुए सभी अधिकारियों को शीघ्र नई पोस्टिंग पर योगदान देने का निर्देश दिया है।
रांची (Threesocieties.com Desk): झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। देर रात जारी अधिसूचना के तहत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 46 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव किया गया है। इसके साथ ही शनिवार को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय ने मूवमेंट ऑर्डर जारी करते हुए सभी अधिकारियों को शीघ्र नई पोस्टिंग पर योगदान देने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल : 46 IPS अधिकारियों का तबादला, 11 जिलों के एसपी बदले
इस बड़े फेरबदल में 12 से अधिक जिलों के एसपी बदले गए हैं, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
दो IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार
एडीजी मनोज कौशिक – CID के साथ-साथ ADG मुख्यालय का अतिरिक्त जिम्मा
पंकज कंबोज – IG मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार
आईजी और डीआईजी स्तर पर बड़े बदलाव
नरेंद्र कुमार सिंह – IG अभियान, साथ में पलामू जोनल IG का अतिरिक्त प्रभार
शैलेंद्र सिन्हा – IG, बोकारो जोन
क्रांति गडीदेशी – IG निगरानी सह सुरक्षा, झारखंड विद्युत बोर्ड
माइकल राज एस – रेल IG
सुनील भास्कर – JAP IG
आनंद प्रकाश (DIG, बोकारो) – पुलिस मुख्यालय अटैच
जिलों में SP स्तर पर बड़ा फेरबदल
निधि द्विवेदी – सरायकेला SP
आशुतोष शेखर – गढ़वा SP
अनुदीप सिंह – पाकुड़ SP
प्रवीण पुष्कर – देवघर SP
मुकेश कुमार लुनायत – रामगढ़ SP
अमन कुमार – हजारीबाग SP
कपिल चौधरी – पलामू SP
नाथू सिंह मीणा – बोकारो SP
अनिमेष नैथानी – चतरा SP
शंभू सिंह – जामताड़ा SP
ऋषभ गर्ग – खूंटी SP
इसके अलावा धनबाद, रांची और जमशेदपुर में भी बड़े स्तर पर बदलाव:
मूमल राजपुरोहित – रेल SP, धनबाद
मोहम्मद याकूब – ग्रामीण SP, धनबाद
गौरव गोस्वामी – ग्रामीण SP, रांची
शुभम खंडेलवाल – ग्रामीण SP, जमशेदपुर
ललित मीणा – सिटी SP, जमशेदपुर
अन्य अहम पोस्टिंग्स
अजय कुमार व सुमित अग्रवाल – ACB SP
मनीष टोप्पो – SCRB SP
राजकुमार मेहता – ATS SP
दीपक कुमार पांडे – AIG सह DG के विशेष सहायक
विभिन्न JAP और IRB बटालियन में कई कमांडेंट की नियुक्ति
SDPO और ASP स्तर पर भी बदलाव
राज्यभर में कई SDPO और ASP स्तर के अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है, जिनमें चक्रधरपुर, हुसैनाबाद, पतरातू, चैनपुर और जमशेदपुर जैसे क्षेत्र शामिल हैं।।






