- लोकल लोगों ने गोड्डा-सुंदरपहाड़ी रोड पथरा चौक को घंटों जाम किया
गोड्डा। झारखंड के गोड्डा टाउन पुलिस स्टेशन एरिया के पथरा चौक पर बुधवार की शाम दो गुटों के बीच किसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान का पथरा चौक रणक्षेत्र बन गया। मारपीट में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया गया। इसमें टाउन पुलिस स्टेशन एरिया के सब इंस्पेक्टर उमेश मोदी भी जख्मी हो गये।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: भारद्वाज सेवा ट्रस्ट ने निरसा में किया कादु व गेहूं का वितरण
सब इंस्पेक्टर के सिर में चोट आयी है। सभी घायलों को सदर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। उग्र लोगों ने दो वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम बेलारी गांव के युवक काली की प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पथरा चौक पर मारपीट की हो गयी। हॉस्पिटल में इलाजरत खगेंद्र महतो व मनीष महतो के परिजनों ने बताया कि पथरा गांव के विरंजन यादव, निरंजन यादव व सोहित यादव आदि ने युवकों पर धारदार हथियार व डंडा से हमला कर दिया। इसमें खगेंद्र व मनीष के साथ साथ अजय महतो, भवानी देवी व यमुना महतो गंभीर रूप से घायल हो गये।
मारपीट की घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ जेपीएन चौधरी, थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक सहित मुकेश कुमार सिंह, राजेंद्र यादव, मनोरंजन कुमार आदि पुलिस अफसर भी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस अफसरों ने मामले की जानकारी ली। पथराव में जख्मी एसआइ उमेश मोदी को प्राथमिक उपचार के बाद आइसीयू में एडमिट करा दिया गया है।
पथरा चौक जाम कर नारेबाजी
मारपीट में घायल व लोकल लोगों नेगोड्डा-सुंदरपहाड़ी रोड पथरा चौक को घंटों जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ से लोगों ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
और भी पढ़ें
- मनीष कश्यप की 'मिस्ट्री गर्ल' का खुलासा? अनुष्का के 'हमसफर' पोस्ट से मची हलचल
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हिरासत में लेते ही शुरू होगी गिरफ्तारी की 24 घंटे की समय-सीमा
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर