- ब्रजेश गंझू पर पांच लाख व आक्रमण पर तीन लाख का इनाम
रांची। झारखंड में टेरर फंडिंग मामले की जांच कर रही एनआईए ने फरार चल रहे प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के दो कुख्यात उग्रवादियों की खोज तेज कर दी है। एनआइए ने TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू उर्फ सरदार जी उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता व रीजनल कमांडर आक्रमण जी उर्फ नेता जी उर्फ रवींद्र गंझू उर्फ राम विनायक सिंह भोक्ता उर्फ विनायक सिंह पर इनाम घोषित किया है।
यह भी पढे़ं:Bihar : नालंदा में शिक्षक ने नौ साल के बच्चे को चाकू से गोद मार डाला, दिनदहाड़े बॉडी पर किये 12 वार
चतरा जिले के लावालौंग पुलिस स्टेशन एरिया के लाटू सहवान निवासी ब्रजेश गंझू परएनआईए ने पांच लाख का इनाम रखा है। चतरा के लावालौंग बगरा रोड का निवासी आक्रमण एनआईए ने तीन लाख रुपये का इनाम रखा है। जांच एजेंसी ने दोनों उग्रवादियों की फोटो फोटो जारी करते हुए आम लोगों से अपील की है कि जो इनकी सूचना देगा, उसे इनाम की राशि मिलेगी। सूचना देने वाली की पहचान गुप्त रखी जायेगी। झारखंड सरकार ने भी दोनों के विरुद्ध पहले से इनाम की घोषणा कर रखी है। ब्रजेश गंझू पर राज्य सरकार ने 25 लाख व आक्रमण पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है। दोनों झारखंड के पलामू प्रमंडल व चतरा जिले में सक्रिय हैं।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
2018 से दोनों की जारी है खोज
चतरा पुलिस ने टीएसपीसी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हथियार व 36 लाख 14 हजार रुपये कैश बरामद किया था। इस मामले में टेरर फंडिंग के तहत एनआईए ने वर्ष 2018 में कांड संख्या 22/2018 दर्ज की थी। मामला मगध-आम्रपाली कोयला प्रोजेक्ट से टेरर फंडिंग का है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से ही एनआईए दोनों की तलाश कर रही है। दोनों उग्रवादियों की सूचना के लिए एनआईए ने कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 011-24368800 या फिर रांची का फोन नंबर 9142277696 जारी किया है। इन नंबरों पर सूचना दी जा सकती है।