रांची। झारखंड के एक्स सीएम व बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मरांडी ने अपने ट्वीट कर सीएम हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला बोला है। एक्स सीएम ने स्टेट के भ्रष्ट अफसरों पर भी वार किया है।
यह भी पढ़ें:Illegal Mining Money Laundering Case : DSP राजेद्र दूबे ने स्वीकारा- मिला था पंकज मिश्रा से, ED ने की पूछताछ
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगी थार
- झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, अभय चतुर्वेदी जीते; प्रशांत सिंह BCI सदस्य
- लालू की गाड़ी समझकर नीतीश की कार में बैठीं नीलम! अनंत सिंह का बड़ा खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: घटती प्रजनन दर के बीच दो बच्चों की नीति कितनी जायज?
याद रखिये मुख्यमंत्री जी, जाँच आगे बढ़ेगी तो आप तक जायेगी, सजा भी मिलेगी।चंद बेईमान अफ़सरों-दलालों का क्या है? जब उनकी गर्दन नपेगी तो वे सारी पोल-पट्टी खोलकर आपको उसी तरह तबाह करवायेंगे जैसा लालू प्रसाद जी के साथ हुआ। २/२@ANI @AHindinews @PTI_News
— Babulal Marandi (@yourBabulal) December 9, 2022
बाबूलाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सीएम हेमंत सोरेन के बयान वाली खबर की पेपर कटिंग शेयर करते हुए लिखा कि "आप सही कह रहे हैं हेमंत जी! तीन सालों में भ्रष्टाचार, दुराचार, अत्याचार की न मिटनेवाली ऐतिहासिक लकीर खींच कर आपने सोरेन परिवार की सात पीढ़ी के लिए बेसुमार दौलत इकट्ठा किया है। आगे आपकी दुर्गति देखकर उसका रिकॉर्ड आपकी सात क्या सत्तर पीढ़ी में भी कोई तोड़ने की हिम्मत नहीं करेगा।"
कर रहे थे और आज भी कर रहे हैं।ये सभी पंकज के पोस्टिंग कराये हुए उनके प्राइवेट नौकर समान हैं, सरकार के नहीं।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) December 9, 2022
मुख्यमंत्री हेमंत जी से पूछा जाना चाहिये कि ऐसी क्या मजबूरी थी आपको कि पंकज की ग़ैर क़ानूनी मनमर्ज़ी नहीं मानने वाले तीन-तीन डीसी को कुछ महीने में ही वहाँ से बदलना पड़ा? https://t.co/wrfa1ggCVi
बाबूलाल मरांडी नेएक अन्य ट्वीट में बरहड़वा टोल प्लाजा केस और नींबूपहाड़ इलिगल माइनिंग मामले में गवाह विजय हांसदा के धमकी वाले आरोपों पर सीएम पर निशाना साधा है। बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि "मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, आप गृहगृ मंत्री, जेल मंत्री और खान मंत्री हैं। आपकी नाक के नीचे आपके इशारे पर कुछ पुलिस वाले गंध मचाने और ईडी के गवाहों को तंग-तबाह करने का रिकॉर्ड बनाये हुए हैं। आपके विधायक प्रतिनिधि जेल से सरकार चला रहे हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत जी, क्या अब भी आप नहीं मानेंगे कि साहिबगंज का छोटा-बड़ा अफ़सर सरकारी सेवक नहीं बल्कि पंकज मिश्रा के घरेलू नौकर की तरह काम करता रहा है।वजह आप जानें।
डीएसपी दूबे के इस अपराधिक काम पर चुप रहेंगे या कार्रवाई करेंगे? कहीं ऐसा न हो कि ये मामला भी आपके गले अटक जाये।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) December 9, 2022
बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज में 1000 करोड़ रुपये के इलिगल माइनिंग को लेकर भी सीएम हेमंत सोरेन पर तंज कसा है। बाबूलाल मरांडी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जांच आगेबढ़ेगी तो आप तक जायेगी"सजा भी मिलेगी। मरांडी ने कहा कि चंद बेईमान अफसरों का क्या है? जब उनकी गर्दन नपेगी तो वे सारी पोल-पट्टी खोलकर आपको उसी तरह तबाह करवाएंगे जैसा लालू प्रसाद जी के साथ हुआ।
बीजेपी विधायक दल के नेता ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत जी, क्या अब भी आप नहीं मानेंगे कि साहिबगंज का छोटा-बड़ा अफ़सर सरकारी सेवक नहीं बल्कि पंकज मिश्रा के घरेलू नौकर की तरह काम करता रहा है। वजह आप जानें। डीएसपी दूबे के इस अपराधिक काम पर चुप रहेंगे या कार्रवाई करेंगे? कहीं ऐसा न हो कि ये मामला भी आपके गले अटक जाये।
बाबूलाल ने कहा है कि पत्रकारों ने बताया कि साहिबगंज का डीएसपी राजेंद्र दूबे जेल हिरासत में रिम्स अस्पताल आकर “संतालपरगना के मुख्यमंत्री” पंकज मिश्रा से मिलने का अपराध करता था।उससे व्हाटसएप में निर्देश लेता था।फिर पंकज के कहे अनुसार #ED की जाँच में बाधा डालने के लिए गवाहों को तंग करता था,जेल भेजता था। ये सभी पंकज के पोस्टिंग कराये हुए उनके प्राइवेट नौकर समान हैं, सरकार के नहीं। मुख्यमंत्री हेमंत जी से पूछा जाना चाहिये कि ऐसी क्या मजबूरी थी आपको कि पंकज की ग़ैर क़ानूनी मनमर्ज़ी नहीं मानने वाले तीन-तीन डीसी को कुछ महीने में ही वहाँ से बदलना पड़ा?