रांची। झारखंड के पलामू जिला में पोस्टेड ASI अभिमन्यू सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखने वाले एएसआई अभिमन्यू बार बाला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे है।
यह भी पढ़ें:Jharkhand : गुमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांच लाख का इनामी उग्रवादी अरेस्ट,आर्म्स और कारतूस बरामद
शराब और सिगरेट के साथ एएसआई बार बाला के साथ मस्ती करते नजर आ रहे है। वायरल वीडियो का थ्री सोसाइटीज पुष्टि नहीं करता है। पुलिस महकमें को शर्मिंदा करने वाला ये वीडियो कब और कहा का है इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ पायी है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो एक साल पुराना हो सकता है।
बताया जा रहा है कि जमीन से जुड़े एक मामले को लेकर इस वीडियो को वायरल किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि अभिमन्यू सिंह के बगल में बैठे शख्स ने चोरी से इस वीडियो को रिकार्ड किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद अभी तक पलामू पुलिस की ओर से कोई बयान आया है।