Advertisement

रांची। झारखंड में पुलिस की सभी इकाइयों में पोस्टेड पुलिस अफसर व स्टाफ 16 नवंबर से शीतकालीन वर्दी पहनेंगे। पुलिसकर्मी शीतकालीन वर्दी कर ड्यूटी करते नजर आयेंगे। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:झारखंड: पांच लाख के इनामी माओवादी ने किया सरेंडर, लव अफेयर के कारण संगठन में हुआ था डि‍मोशन
इस संबंध में डीजीपी नीरज सिन्हा के आदेश पर आईजी प्रोविजन ने प्रदेश के सभी पुलिस इकाइयों को निर्देश जारी किये हैं। हर साल सर्दियों का मौसम प्रारंभ होते ही पुलिस अफसर व स्टाफ शीतकालीन वर्दी (बंद आस्तीन ) पहनते हैं। यह वर्दी मार्च महीने तक पहनी जाती है। चूंकि इस साल सर्दियों का मौसम प्रारंभ हो चुका है। इसलिए पुलिस मुख्यालय द्वारा 16 नवंबर से झारखंड पुलिस के अफसर व स्टाफ को शीतकाल की अवधि में शीतकालीन वर्दी पहनने के निर्देश दिये गये हैं। वे 15 मार्च तक शीतकालीन वर्दी पहनेंगे।