Advertisement

रांची। झारखंड गवर्नमेंट ने स्टेट में नये डीजीपी की तालाश शुरु कर दी है। नये डीजीपी की नियुक्ति के लिए कतार्रवाई शुरु हो गयी है। स्टेट गवर्नमेंट ने चार सीनीयर आईपीएस अफसरों के नाम  डीजीपी के लिए यूपीएससीको भेजा है।जानकार सोर्सेज का कहना है कि झारखंड गवर्नमेंट ने डीजीपी के लिए 1990 बैच के आइपीएस अफसर अनिल पलटा व अनुराग गुप्ता, 1992 बैच के प्रशांत सिंह व आरके मल्लिक के नाम कै पैनल डीजीपी के लिए भेजा है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad: विधानसभा चुनाव में इंटर स्टेट बॉर्डर सिलिंग व लॉ एंड ऑर्डर को ले हाई लेवल मीटिंग

हालांकि, 1992 बैच के अफसर आरके मल्लिक जनवरी, 2025 में ही रिटायर होने वाले हैं। 1989 बैच के आइपीएस अफसरअधिकारी अजय कुमार सिंह को स्टेट गवर्नमेंट ने विगत 26 जुलाई को डीजीपी पद से हटा दिया था। इसके बाद से ही डीजीपी  पद प्रभार में चल रहा है। अजय कुमार सिंह भी अगले वर्ष जनवरी में रिटायर होने वाले हैं।गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पिछले महीने 1989 बैच के आईपीएस अफसर अजय कुमार, 1990 बैच के अनुराग गुप्ता, 1990 बैच के अनिल पालटा, 1992 बैच के प्रशांत सिंह, 1992 बैच के आरके मल्लिक, 1993 बैच के एमएस भाटिया, 1994 बैच की तदाशा मिश्रा व संपत मीणा और 1995 बैच के संजय आनंद राव लाठकर से बायोडाटा मांगा था।

डीजीपी की रिटायरमेंट से पहले सरकार भेजती है आईपीएस का नाम
डीजीपी का कार्यकाल दो वर्ष का होता है। वर्तमान में 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता झारखंड के प्रभारी डीजीपी है।  डीजीपी पद के पैनल के लिए आईपीएस अफसरों का नाम, उनका कार्यकाल व उनकी छवि आदि डीजीपी की रिटायरमेंट से तीन महीने पहले यूपीएससी को भेजती है।