Advertisement

रांची। झारखंड पुलिस में सीनियर आईपीएस अफसर के कई पोस्ट खाली हो गये हैं। इनमें डीजी और एडीजी रैंक के पोस्ट भी शामिल हैं। पिछले एक माह के दौरान झारखंड कैडर के डीजी रैंक के तीन अफसर रिटायर हो गये हैं।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: डीजीपी अनुराग गुप्ता के खिलाफ बाबूलाल का बयान वैश्य-ओबीसी विरोधी: महेश्वर साहू
झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी अजय कुमार सिह, रेल डीजी मुरारी लाल मीणा व डीजी हेडक्वार्टर राज कुमार मल्लिक रिटायर हुए हैं। इन अफसरों के रिटायर होने से डीजी लेवल के तीन पोस्ट खाली हुए हैं।  वहीं एडीजी रैंक के भी कई पद खाली पड़े हैं। जनवरी में ही आईजी जैप राज कुमार लकड़ा रिटायर हो गये हैं। इससे आईजी रैंक के भी एक पोस्ट खाली हो गये हैं। पहले सेभी कई पोस्ट एडीशनल चार्ज में चल रहे हैं।
सीनियर आईपीएस अफसर के खाली पोस्ट
डीजी हेडक्वार्टर
झारखंड पुलिस हाउसिंग के एमडी
रेल डीजी
 डीजी ट्रेनिंग
एडीजी स्पेशल ब्रांच
डेपुटेशन से लौटे एमएस भाटिया पोस्टिंग के इंतजार में
डेपुटेशन से लौटे झारखंड कैडर के 1993 बैच के आईपीएस एमएस भाटिया का अब तक किसी भी पोस्ट पर पोस्टिंग नहीं हुई है। जानकार सोर्सेज का कहना है कि झारखंड पुलिस में जल्द ही कई अफसरों का ट्रांसफर पोस्टिंग होगा। झारखंड में वर्तमान में डीजी रैंक से लेकर एसपी रैंक तक के कुल 141 आईपीएस अफसर हैं। जिनमें कई एक्सपीरियंस के अफसर ट्रेनिंग में हैं।

ADVERTISEMENT