• देसी कट्टे के साथ सहयोगी भी पकड़ा गया

लातेहार। झारखंड में लातेहार जिले की पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। हेरहंज पुलिस स्टेशन एरिया अंतर्गत के सिकिद गांव के जंगल से शुक्रवार को जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर सुशील उरांव उर्फ बीरबल उर्फ विधायक जी को पुलिस ने एक एके-47 और 78 गोलियों के साथ अरेस्ट किया है। पुलिस गिरफ्त में आया सुशील उरांव पांच लाख का इनामी है।

यह भी पढ़ें:Jharkhand : शराब घोटाले में बिजनसमैन योगेंद्र तिवारी को ED ने किया अरेस्ट


एसपी अंजनी अंजन ने प्रेस कांफ्रेस में उक्त जानकारी दी है। एसपी ने बताया कि सुशील उरांव को भगाकर ले जाने वाले उसके सहयोगी अमरेश उरांव को भी पुलिस ने दबोच लिया है। सुशील के पास से एक एके-47, 78 गोली, 11 मोबाइल, एक राउटर, एक मैनपैक व एक बाइक एक डायरी बरामद किया गया है। उसके सहयोगी के पास सेएक देसी कट्टा तथा चार गोलियां बरामद हुई है। जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर सुशील उरांव के पास से बरामद एके-47 पुलिस से ही लूटी हुई है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हेरहंज पुलिस स्टेशन एरिया के सिकिद जंगल में जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहरा, सबजोनल कमांडर सुशील, लवलेश व शिवा समेत और 12 से 15 एक्टिव उग्रवादी किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं। इस सूचना के सत्यापन के बाद जिला पुलिस, सैट, सीआरपीएफ 214 और 11 बटालियन की संयुक्त रूप से चार टीम बनाकर रेड की गयी। पुलिस रेड की  की भनक लगने के बाद कई नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। 

JJMP उग्रवादी संगठन पर लातेहार पुलिस का कड़ा प्रहार।

05 लाख का इनामी सब जोनल कमांडर सुशील उरांव उर्फ बीरबल जी उर्फ विधायक जी एवं सदस्य अमरेश उरांव एके 47 रायफल,01 मैगजीन,78 जिंदा कारतूस, 01 देसी कट्टा, 07 एंड्रायड मोबाइल फोन सहित एक बाइक के साथ किया गिरफ्तार l pic.twitter.com/UEnbmrQjLx

— Latehar Police (@LateharPolice) October 20, 2023

एसपी ने बताया कि सबजोनल कमांडर सुशील उरांव अपने सहयोगी अमरेश के साथ बाइक से पगडंडियों के सहारे भाग रहा था ,जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। सुशील उरांव के खिलाफ पलामू, गढ़वा और चतरा जिले के विभिन्न पुलिस स्टेशन कुल 38 मामले दर्ज है। अमरेश के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।