लातेहार। झाारखंड में लातेहार जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जेजेएमपी के सब-जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने बुधवार 18 जून 2025 को लातेहार में पलामू डीआईजी नौशाद आलम, लातेहार एसपी कुमार गौरव, सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट याद राम बुनकर और एसएसबीकी 32वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश सिंह के समक्ष सरेंडर किया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad : तोपचांची, बाघमारा व तेतुलमारी में नये थानेदार की पोस्टिंग

कई वर्षों से उग्रवादी गतिविधियों में लिप्त था बैजनाथ सिंह

उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के के सब-जोनल कमांडर बैजनाथ सिंहने झारखंड सरकार की उग्रवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति ‘नयी दिशा’ के तहत सरेंडर किया है। बैजनाथ सिंह पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है।र वह कई वर्षों से क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों में संलिप्त था।

सरकार की पुनर्वास योजना का लाभ मिलेगा

सरेंडर के साथ ही बैजनाथ सिंह को सरकार की पुनर्वास योजना का लाभ मिलेगा, जिससे वह मुख्यधारा में लौट सकेगा। यह आत्मसमर्पण झारखंड पुलिस की सतत रणनीति, भरोसेमंद संवाद और जनसहयोग का परिणाम है, जो जिले में शांति स्थापना की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।