Advertisement

लातेहार। लातेहार पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मलेन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी ) के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। एसपी अजंनी अंजन को  मिली गुप्त सूचना पर लातेहार सदर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने उग्रवादी संगठन के एके 47, इंसास समेत अन्य आर्म्स व गोली बरामद किया है। पलामू डीआईजी राजकुमार लकड़ा व एसपी अंजनी अंजनी प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी दी। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Agneepath Scheme Protest: बिहार के BJP ऑफिस की सुरक्षा बढ़ाई सुरक्षा, 11 जिलों में SSB तैनात

डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने लातेहार पुलिस हेडक्वार्टर में प्रेस कांफ्रेस में कहा कि लातेहार जिले में टीएसपीसी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान एसपी अंजनीको उग्रवादियों द्वारा जंगल में आर्म्स छिपाये जाने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आलोक में सदर पुलिस स्टेशन एरिया के जारण जंगल से ऑपरेशन चलाकर टीएसपीसी उग्रवादियों द्वारा छुपाकर रखे गये एक एके-47, एक इंसास समेत अन्य आर्म्स और गोली बरामद किया गया।

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि मार्च महीने में सदर पुलिस स्टेशन एरिया के हेसलबार में पुलिस के साथ एनकाउंटर में तीन टीएसपीसीउग्रवादी ढेर किये गये थे। टीएसपीसी उग्रवादी के मारे जाने के बाद अन्य उग्रवादियों की गिररफ्तारी को लेकर एसडीपीओ संतोष मिश्रा के नेतृत्व में एरिया में लगातार ऑपरेशन चलाया दा रहा है। पुलिस की सक्रियता के कारण उग्रवादियों ने जारम जंगल में आर्म्स छुपाकर  रख दिया था।
उग्रवादियों के पास से बरामद सामान
एके - 47 राईफल एक 5.56 इंसास राईफल -एक, एके - 47 की मैगजीन - एक, 5.56 इंसास राईफल की मैगजीन - दो , एके -47 राईफल के गोली -नौ व 5.56 इंसास राईफल के गोली 78 बरामद किया गया है।पुलिस की छापामारी अभियान में एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा,  लातेहार इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, एसआइ अजय कुमार दास, रोहित कुमार महतो, इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार महतो व एएसआउ मधुसुदन प्रसाद व आर्म्स गार्ड शामिल थे।