• सुप्रीमो दिनेश गोप की जर्मन राइफल बरामद

रांची। झारखंड में खुंटी जिला पुलिस को सोमवार को नक्सली संगठन PLFI के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक लाख के इनामी PLFI के जोनल कमांडर सुखराम गुड़िया उर्फ रोडे को एके-47आर्म्स के साथ अरेस्ट किया है। इसकी निशानदेही पर पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के निजी हथियार जर्मन राइफल समेत अन्य सामग्री बरामद की गयी है। पुलिस एक्शन से PLFI को बड़ा झटका लगा है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand: राजभवन में मना महाराष्ट्र और गुजरात का स्थापना दिवस का स्थापना दिवस

खूंटी जिले के तपकरा पुलिस स्टेशन एरिया में चल रहे विकास कार्य में लेवी वसूलने के उद्देश्य से पीएलएफआई के जोनल कमांडर सुखराम गुड़िया उर्फ रोडे द्वारा अपने दस्ता के साथ आकर धमकाने एवं मारपीट करने की गुप्ता सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना के सत्यापन एवं रेड के लिए एसपी खूंटी के निर्देशानुसार एएशपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा सघन छापामारी करते हुए काफी दूरी तक पीछा कर PLFI जोनल कमांडर सुखराम गुड़िया उर्फ रोडे को उसके एके 47 राइफल, गोली एवं बाइक के साथ अरेस्ट किया गया।पीएलएफआई जोनल कमांडर सुखराम गुड़िया की निशानदेही पर खूंटी, चाईबासा जिला बल एवं सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त छापामारी अभियान में अलग-अलग स्थानों से पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के निजी हथियार जर्मन राइफल एचके 33, गोली, दो 315 बोर राइफल एवं अन्य सामग्री बरामद की गयी है। वर्तमान में ये PLFI के बड़े कमांडर के रूप में एक्टिव था। इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। खूंटी, चाईबासा एवं सिमडेगा जिले में लगभग दो दर्जन से अधिक कांडों में वांछित था।
सुखराम गुड़िया उर्फ रोडे की गिरफ्तारी एवं पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के निजी हथियार जर्मन राइफल एचके 33 सहित भारी मात्रा में हथियार गोली की बरामदगी से पीएलएफआई उग्रवादी को भारी क्षति पहुंची है।सुखराम गुड़िया उर्फ रोडे उर्फ भदवा उर्फ भीम (25 वर्ष) खूंटी जिले के तपकरा पुलिस स्टेशन एरिया के तपकरा जोजो टोली का रहनेवाला है। पुलिस ने एक एके-47 राइफल एवं मैगजीन, चौबीस जिन्दा कारतूस एवं 16 मोबाइल बरामद किया गया है। इसके खिलाफ विभिन्न पुलिस स्टेशन में 27 केस दर्ज है।