धनबाद। झारखंड पुलिस पांच पुलिस इंस्पेक्टरों को छह वीक के Inducation Course ट्रेनिंग के वर्तमान सेशन से विमुक्त कर दिया गया है। इनमें धनबाद जिले के चिरकुंडा थानेदार सुनील कुमार सिंह भी शामिल हैं। आईजी ट्रेनिंग प्रिया दूबे ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: सब इंस्पेक्टर ने नहीं दी गवाही, अमन सिंह एंड गैंग कोर्ट से बरी, SSP ने SI को किया सस्पेंड
और भी पढ़ें
- Dhanbad: कतरास में लिलौरी स्थान के पुजारी की हत्या, घर में मिला शव
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: लिंग जांच व अवैध गर्भपात का आरोप, युवती की मौत, 2 डायग्नोस्टिक सेंटर सील

आईजी के आदेश के आलोक में स्टेट के लगभग दो सौ पुलिस इंस्पेक्टरों को छह वीक का Inducation Course करना है। सभी को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में दो अप्रैल को ज्वाइन कर लेना है। इनमें धनबाद से 16 पुलिस इंस्पेक्टरों ट्रेनिंग में जाना है। अब 15 इंस्पेक्टर ही हजारीबाग जायेंगे। चिरकुंडा थानेदार सुनील कुमार सिंह को उग्रवादी एनकाउंटर में बांया पैर में गोली लगने के कारण पैर काटना पड़ा था। इस कारण उन्हें ट्रेनिंग से छूट दी गयी है। आईजी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि रांची जिला के पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी, श्याम किशोर महतो, बोकारो जिला के राम प्रवेश कुमार व शंकर कामती को छह वीक की ट्रेनिंग से विमुक्त किया गया है।
पुलिस इंस्पेक्टरों को Inducation Course की ट्रेनिंग डीएसपी रैंक में प्रोमोशन से पूर्व लेना होता है। छह वीक की ट्रेनिंग में पहले दो वीक झारखंड पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग होगी। इसके बाद तीसरे से लेकर पांचवें वीक तक का ट्रेनिंग संबंधित जिला या इकाई में होगा। वहीं छठे वीक की ट्रेनिंग फिर से झारखंड पुलिस अकादमी में होगी।