सिमडेगा। झारखंड में सिमडेगा जिला के सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी पंकज भगत पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में पंकज भगत घायल हो गए हैं। उनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand: होली में 139 करोड़ रुपयेकी शराब पी गये लोग

बताया जाता है कि  जिला के कोचेडेगा के एक पीडीएस दुकान के द्वारा राशन की कालाबाजारी की सूचना मुखिया शिशिर टोप्पो द्वारा दी गयी थी। डीपीआरओ पंकज भगत व सीओ प्रताप मिंज देर रात पुलिस बल के साथ जांच के लिए पहुंचे थे। इसी क्रम में मुखिया के द्वारा ग्रामीणों को भड़काया गया। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर हमला कर दिया। हमले में डीपीआरओ पंकज भगत घायल हो गये। 
जांच के लिए पहुंचे सीओ ग्रामीणों से राशन की कालाबाजारी के संबंध में जानकारी ले रहे थे। इसी क्रम में मुखिया ने डीपीआरओ पर धारा 107 की सुनवाई के मामले पर बहस की और इसके बाद यह घटना घटी। पुलिस मामले में एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।