होम /
झारखंड / Jharkhand: बोकारो के पेट्रोल पंप में बमबाजी, क्रिमिनलों की दहशत फैलाने की कोशिश
Jharkhand: बोकारो के पेट्रोल पंप में बमबाजी, क्रिमिनलों की दहशत फैलाने की कोशिश
झारखंड के बोकारो जिले में क्रिमिनलों द्वारा लगातार फायरिंग व बमबाजी को घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी जा रही है। पुलिस क्रिमिनलों को पकड़ने में विफल साबित हो रही है। दो बाइक सवार क्रिमिनलों ने सोमवार की रात सेक्टर पुलिस स्टेशन एरिया के सेक्टर 5 हटिया मोड़ के पास पेट्रोल पंप में बम फेंक कर दहशत फैला दिया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में क्रिमिनलों द्वारा लगातार फायरिंग व बमबाजी को घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी जा रही है। पुलिस क्रिमिनलों को पकड़ने में विफल साबित हो रही है। दो बाइक सवार क्रिमिनलों ने सोमवार की रात सेक्टर पुलिस स्टेशन एरिया के सेक्टर 5 हटिया मोड़ के पास पेट्रोल पंप में बम फेंक कर दहशत फैला दिया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
बताया जाता है कि दो बाइक सवार काफी देर तक पंप के गेट के पास रुके रहे। इसके बाद लाइटर से बम को जलाकर पंप की तरफ फेंक दिया। लेकिन बम पेड़ से टकरा गया। जिससे चिंगारी के साथ जोरदार आवाज हुई। बाइक सावर क्रिमिनल मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व छानबीन की। पंप मैनेजर का कहना है कि किसी भी प्रकार का कोई रंगदारी को लेकर कोई कॉल नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि सेक्टर 4 पुलिस स्टेशन एरिया में क्रिमिनलों तीन दिन पहले एक होटल के ऊपर नौ राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया था। इस मामले में भी पुलिस के हाथ अबतक खाली है।
About the Author
Abhay Kumar
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।