रांची। गिरिडीह जिला अंतर्गत गांडेय विधानसभा से बीजेपी के एक्स एमएलए जयप्रकाश वर्मा बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये। गांडेय विधानसभा से 2005 में बीजेपी के एमएलए बने श्री वर्मा अपने कई समर्थकों के साथ JMM में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने पर सीएम हेमंत सोरेन ने स्वागत किया।
यह भी पढ़ें:बिहार: दो बच्चों की मां से शादीशुदा ASI को हुआ प्यार, बेगूसराय में कैमरे के सामने मांग में भरना पड़ा सिंदूर
और भी पढ़ें
- धनबाद में धूमधाम से मनी धन्वंतरि जयंती, MLA समेत डॉक्टरों ने की पूजा-अर्चना
- धनबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की मेगा रेड, 4 दुकानों से 205 KG लड्डू जब्त, किया नष्ट
- धनबाद में JMM नेता पर गंभीर आरोप, दो पुलिस जवानों को पीटा; 50 हजार और चेन लूटी
- Jharkhand: निशा भगत की मौत पर शोक, पिता ने लगाया सोशल मीडिया पर चरित्र हनन का आरोप
भाजपा से पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा जी समेत अन्य नेताओं एवं हजारों कार्यकर्ताओं का झारखण्ड मुक्ति मोर्चा परिवार में हार्दिक स्वागत है। वर्षों तक भाजपा राज्यवासियों का शोषण करता रहा। इनसे हर कोई त्रस्त रहा।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 16, 2022
झामुमो में शामिल होने के लिए आप सभी को हार्दिक बधाई और जोहार।
जय झारखण्ड! pic.twitter.com/apDgxVPHTL
सीएम आवास में बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के बीच एक्स एमएलए जयप्रकाश वर्मा JMM में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम श्री सोरेन ने स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्य का नतीजा है कि विपक्ष से लोगों का मोहभंग हो रहा है। यही कारण है कि काफी संख्या में कार्यकर्ता दूसरी पार्टी को छोड़ JMM में शामिल हो रहे हैं।सीएम ने कहा कि JMM कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता के बिना कोई आगे नहीं बढ़ सकता है।
वर्षों तक झारखंडवासियों का शोषण करता रहा है
बीजेपी छोड़कर जेएमएम में शामिल होने पर एक्स एमएलए जयप्रकाश वर्मा ने सीएम हेमंत सोरेन का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने राज्यवासियों की भलाई के लिए कई कार्य किये। विधानसभा के विशेष सत्र में स्थानीय नीति और पिछड़ों को आरक्षण बिल पारित करना इस सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक बीजेपी राज्यवासियों का शोषण करता रहा। इनसे हर कोई त्रस्त रहा।
खुद को बीजेपी में उपेक्षित महसूस कर रहे थे जय प्रकाश
गांडेय विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा के JMM में शामिल होने की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। पूर्व विधायक पिछले कई दिनों से बीजेपी में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। यही कारण है कि पूर्व विधायक का इस पार्टी से मोहभंग होने लगा था।किसी अन्य राजनीतिक दल में जाना चाह रहे थे।
कौन हैं जयप्रकाश वर्मा
जयप्रकाश वर्मा कोडरमा लोकसभा सीट से छह बार एमपी रहे स्वर्गीय रीतलाल प्रसाद वर्मा के भतीजे हैं। राजनीतिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले श्री वर्मा 2005 के विधानसभा चुनाव में गांडेय सीट से विधायक बने थे। वहीं, 2009 के विधानसभा चुनाव में काफी जद्दोजहद के बाद बीजेपी का टिकट मिला, लेकिन इस चुनाव में वो हार गये।