रांची। टेंडर कमीशन घोटाले में जेल में बंद आलमगीर आलम ने ग्रामीण विकास मंत्री पद और सीएम चंपई सोरेन की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। सीएम चंपई सोरेन ने तीन दिन पहले ही आलमगीर से सारे विभाग छीन लिए थे।
यह भी पढ़ें:Modi 3.0:PM मोदी ने मिनिस्टर्स को बांटे विभाग, अमित शाह,राजनाथ व नितिन के मिनिस्टरी में परिवर्तन नहीं
और भी पढ़ें
- Bokaro: SAIL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: ED और GM समेत 14 अधिकारियों का तबादला
- बिहार में अनंत सिंह पर JDU का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
- Kartik Month : 27 अक्टूबर से कार्तिक माह शुरू, स्नान-दान और दीपदान का बड़ा महत्व
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
आलगीर आलम टेंडर कमीशन घोटाले में जेल में बंद हैं और अब उनकी जगह पर जामताड़ा से कांग्रेस एमएलए डॉ. इरफान अंसारी को मंत्री बनाने के पूरे आसार हैं। स्टेट गवर्नमेंट ने बीते शुक्रवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आलमगीर आलम को आवंटित किए गए सभी संसदीय कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग तथा पंचायती राज विभागों को वापस ले लिया था।
ईडी ने टेंडर कमीशन घोटाले में गिरफ्तार आलमगीर आलम को 14 दिनों की पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया था। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल होटवार भेज दिया गया।