Advertisement
  • जिंदगी और मौत से जूझ रही चतरा की बच्ची

रांची। झारखंड के चतरा में एसिड अटैक से घायल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया जायेगा। सीएम ने रिम्स सुप्रीटेंडेंट के नेतृत्व में गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर उक्त निर्णय लिया है। सीएम के आदेश पर बच्ची को बुधवार को दिल्ली शिफ्ट करने की प्रक्रिया डीसी रांची ने शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:झारखंड: बाबूलाल मरांडी की विधायकी पर संकट, दल-बदल मामले में कभी भी आ सकता है विधानसभा अध्यक्ष का फैसला
चतरा में एसिड अटैक की शिकार पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जायेगा। सीएम हेमंत सोरेन के आदेश के बाद इसकी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सीएम ने रिम्स सुपरिटेंडेंट के नेतृत्व में गठित मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया है। बच्ची को जल्द से जल्द दिल्ली शिफ्ट करने की प्रक्रिया डीसी रांची ने शुरू कर दी है। 
चतरा डीसी अबू इमरान ने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजनों को एक लाख रूपये की सहयोग राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उक्त राशि से संबंधित चेक रिम्स में इलाजरत बच्ची के परिजनों को सौंपा जायेगा। इस जघन्य कांड में शामिल आरोपी संदीप भारती को घटना के दिन ही अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि छात्रा पर पांच अगस्त 2022 को हमला हुआ था। इसके बाद से उसका इलाज रिम्स हो हो रहा है। पीड़ित छात्रा को देखने हेल्थ मिनिस्टर मंत्री बन्ना गुप्ता मंगलवार को रिम्स पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर को निर्देश दिया है कि हर 12 घंटे में उससे उनके स्वास्थ्य की अपडेट जानकारी दें। मेडिकल बोर्ड पीड़िता का इलाज कर रही है। एयर लिफ्ट करा कर उसे हायर सेंटर भेजा जा रहा है।

आरोपित को फांसी तक पहुंचाने का काम करेगी सरकार

मिनिस्टर बन्ना गुप्ता ने कहा कि जिसने भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया है, भगवान उसे कभी माफ नहीं करेगा। सरकार उसे फांसी तक पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि वह अपराधी जिस कोख से जन्म लिया है उसको भी उसने शर्मसार कर दिया है। ऐसे अपराधी को समाज में रहने का कोई हक नहीं है।
हेल्थ मिनिस्टर ने निर्देश दिया है एसिड अटैक से पीड़ित पीड़िता का इलाज आई सर्जरी और प्लास्टिक सर्जन मिलकर करेंगे और जहां जरूरत होगा वहां उनकी पूरी मदद सरकार की ओर से की जायेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि डॉक्टर इसके इलाज में कहीं भी कोताही ना बरतें।उन्होंने कहा उन्हें दुख है कि इससे पहले दुमका की बेटी अंकिता को वह बचा नहीं पाए, लेकिन डॉक्टरों ने पूरी ताकत लगाई थी। उसे बचाने को लेकर और उसके इलाज में कोई कोताही नहीं बरती गई थी।
युवक ने छात्रा पर फेंका था एसिड
सिरफिरे युवक ने बात करने से मना करने पर लड़की (17) और उसकी मां पर एसिड फेंक दिया था। लड़की 50 फीसदी तक जल गयी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रांची के रिम्स में उसका इलाज चल रहा है। मां का कहना है कि समय रहते अगर मेरी बच्ची को बेहतर इलाज मिल जाए तो उसकी जान बच सकती है। हंटरगंज के धेबू गांव में चार अगस्त को संदीप भारती ने लड़की और उसकी मां पर तेजाब फेंका था। उस वक्त वो घर में सो रही थी। आरोपी घर में घुसा और सीधे एसिड की बोतल निकालकर दोनों के ऊपर फेंक दिया था।