रांची। झारखंड पुलिस को जल्द ही 64 डीएशपी लेवल के अफसर मिलेंगे। स्टेट के 64 पुलिस इंस्पेक्टर लेवल के पुलिस अफसरों को डीएसपी पोस्ट पर प्रमोशन दिया जायेगा। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में फाइल जेपीएससी को भेज दी है। प्रोमोशन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही बोर्ड की बैठक आयोजित की जायेगी। 
यह भी पढ़ें:Jharkhand : झारखंड कैडर के नौ IPS अफसरों की सीनियरिटी लिस्ट जारी
डीएसपी के खाली 64 पोस्ट के लिए मांगी गयी थी योग्य इंस्पेक्टरों की लिस्ट
स्टेट गवर्नमेंट ने प्रमोशन वाले डीएसपी के स्वीकृत पद को भी बढ़ा दिया है। पहले जहां प्रोमोशन से भरे जाने वाले डीएसपी के 167 स्वीकृत पद थे, जिन्हें बढ़ाकर बढ़ाकर 194 कर दिया गया है। यानी डीएसी के कुल 27 पदों की बढ़ोतरी की गयी है।वर्तमान में इन 194 पदों में से 130 पदों पर अफसर कार्यरत हैं। जबकि 64 पद रिक्त हैं।
स्टेट गवर्नमेंट ने डीएसपी के रिक्त 64 पदों को भरने के लिए पुलिस हेडक्वार्टर से पत्राचार किया था। गवर्नमेंट ने पुलिस हेड्कार्टर से योग्य पुलिस पुलिस इंस्पेक्टरों की सूची मांगी थी, जो डीएसपी रैंक में प्रोमोशन की शर्तों और अनुभव को पूरा करते हों। पहले केवल 37 पदों के लिए लिस्ट मांगी गयी थी, लेकिन पदों की संख्या बढ़ने के बाद नये सिरे से हेडक्वार्टर को पत्राचार किया गया था। बेहतर कार्यकाल और डीएसपी में प्रोमोशन के नियम और शर्तों को पूरा करने वाले पुलिस इंस्पेक्टरों को इस प्रोमोशन का लाभ मिलेगा।