Advertisement
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के चाकुलिया ब्लॉक के श्यामसुंदरपुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत काला झरिया गांव निवासी 23 वर्षीय युवती का उसके प्रेमी ने ब्लेड से गला काट दिया। युवती की हालत गंभीर है। चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम जमशेदपुर स्थित रेफर कर दिया गया है।
 यह भी पढ़ें:तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले की अफवाह फैलाने के आरोप में जमुई का युवक अरेस्ट, अब तक चार पर FIR   
तीन साल पहले युवती का हुआ था विवाह
घटना के संबंध में श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलूंग ने बताया कि युवती का विवाह तीन साल पूर्व हुआ था। फिलहाल, वह हसबैंड से अलग होकर जमशेदपुर में काम कर रही थी। इसी दौरान वह चाकुलिया के कालापाथर गांव निवासी प्रदीप कुमार टुडू उर्फ दीपक टुडू के संपर्क में आई।उन्होंने बताया कि प्रदीप भी जमशेदपुर में ही काम कर रहा था। वह भी विवाह के बाद अपनी वाइफ से अलग रह रहा था। दोनों के बीच प्रेम संबंध पनपा और वे पिछले तीन महीनों से वाइफ-हसबैंड की तरह जमशेदपुर में ही रह रहे थे। इधर कुछ दिनों पहले दोनों अपने घर वापस आये थे।
काट दिया प्रेमिका का गला
प्रदीप सोमवार को युवती को लेने उसके गांव कालाझरिया गया हुआ था। युवती उसके साथ वापस जाने को तैयार नहीं हुई। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा होना शुरू हुआ और प्रदीप ने ब्लेड से उसका गला काट दिया। घटना के समय युवती के माता-पिता घर पर नहीं थे। वे कहीं काम करने गए हुए थे। मामले की जानकारी मिलने पर श्यामसुंदरपुर पुलिस काला झरिया पहुंची तथा घायल युवती को चाकुलिया सीएचसी लेकर आई।