ईरान में सत्ता का ‘सिर’ ध्वस्त! यातुल्ला अली खामेनेई मारे गये , US-इजराइल के 1200 बमों से तबाही
अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा। 1200 बम, 48 नेताओं के मारे जाने और 9 जहाज डुबोने की बात सामने आई। मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर।
- ट्रम्प का दावा– 48 नेता खत्म, 9 जहाज डुबोए
- ईरान में बड़ा भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, मिडिल-ईस्ट में जंग तेज
तेल अवीव/तेहरान (Threesocieties.com Desk)। मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बड़ा दावा सामने आया है। अमेरिका और इजराइल के संयुक्त सैन्य हमलों में ईरान की सत्ता का शीर्ष नेतृत्व ही निशाने पर आ गया।
यह भी पढ़ें: धनबाद नगर निगम चुनाव 2026: धनबाद के मेयर बने संजीव सिंह, चन्द्रशेखर अग्रवाल को 31,902 वोटों से हराया
बताया जा रहा है कि ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुख्यालय और तेहरान स्थित खामेनेई के आवासीय परिसर पर भारी बमबारी की गई, जिसमें वे और कई शीर्ष कमांडर मारे गये।
ट्रम्प का दावा– “48 नेता खत्म, 9 जहाज डुबोए”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस ऑपरेशन को “निर्णायक” बताते हुए कहा कि:
48 ईरानी शीर्ष नेता मारे गए
9 सैन्य जहाजों को डुबो दिया गया
ऑपरेशन पूरी तरह सटीक खुफिया जानकारी पर आधारित था
ट्रम्प ने इसे “इतिहास की सबसे सटीक स्ट्राइक” बताया।
1200 बम, 30 मिसाइलें और 1 मिनट में खत्म शीर्ष नेतृत्व
इजराइली वायुसेना के मुताबिक:
24 घंटे में 1200 से ज्यादा बम गिराए गए
खामेनेई के कॉम्प्लेक्स पर 30 मिसाइलें दागी गईं
हमले की टाइमिंग इस तरह तय की गई कि सभी शीर्ष अधिकारी एक साथ मौजूद हों
हमले के दौरान खामेनेई अपने वरिष्ठ सैन्य और खुफिया अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे—यही इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी रणनीतिक सफलता मानी जा रही है।
CIA की खुफिया जानकारी बनी ‘गेम चेंजर’
अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA पिछले कई महीनों से खामेनेई की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।
हमले का समय रात से बदलकर सुबह किया गया
वजह: खामेनेई की हाई-लेवल मीटिंग की पुख्ता सूचना
“सरप्राइज एलिमेंट” बनाए रखने के लिए आखिरी वक्त पर प्लान बदला गया
परिवार और 40 कमांडर भी मारे गये
रिपोर्ट्स के मुताबिक:
खामेनेई के परिवार के कई सदस्य भी मारे गये
करीब 40 वरिष्ठ कमांडर और अधिकारी ढेर
पूरा पावर स्ट्रक्चर एक झटके में ध्वस्त
ईरान में 40 दिन का शोक, नई सत्ता व्यवस्था लागू
हमले के बाद ईरान में:
40 दिन का राजकीय शोक घोषित
7 दिन की छुट्टी
अस्थायी नेतृत्व समिति बनाई गई
इस समिति में शामिल हैं:
राष्ट्रपति मसूद पजश्कियान
न्यायपालिका प्रमुख मोहसेनी एजेही
धर्मगुरु अली रजा अराफी
ईरान का पलटवार: इजराइल और अमेरिकी ठिकाने निशाने पर
ईरान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है:
इजराइल पर मिसाइल हमले
9 लोगों की मौत
3 अमेरिकी सैनिक भी मारे गए
पूरे मिडिल-ईस्ट में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं।
क्या अब पूरे क्षेत्र में फैल जाएगी जंग?
विशेषज्ञों का मानना है कि:
यह हमला केवल शुरुआत हो सकता है
ईरान बड़े पैमाने पर जवाब दे सकता है
कई देश इस संघर्ष में खिंच सकते हैं
मिडिल-ईस्ट अब एक बड़े युद्ध के मुहाने पर खड़ा नजर आ रहा है।






