Advertisement

नई दिल्ली। बिहार के एक्स सीएम व आरजेडी सुप्रीमो का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है। लालू की बेटी राज्यसभा एमपी डॉ मीसा भारती ने ट्वीट कर जानकारी दिया है कि पिता की सेहत में सुधार हो रहा है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से  13 श्रद्धालुओं की मौत, यात्रा रोकी गई

मीसा भारती ने अपने ट्विटर पर कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि आप सब की दुआओं और AIIMS दिल्ली की अच्छी मोडिकल देखरेख में आदरणीय लालू प्रसाद जी की तबियत में काफ़ी सुधार है। अब आपके लालू जी बिस्तर से उठकर बैठ पा रहे हैं। सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं। हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला @laluprasadrjd जी से बेहतर कौन जानता है!

उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा कि अपने मनोबल और आ  सब की दुआओं की बदौलत लालू जी की स्थिति अब काफी बेहतर है। कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें। शंति बनायें रखें, दुआओं में @laluprasadrjd जी को याद रखें। धन्यवाद।

डॉ  मीसा भारती ने जो फोटो ट्वीट की उससे लगता है कि लालू या दव की तबियत में काफी सुधार है। उनका शरीर भी मूवमेंट कर रहा है। वो चल फिर भी रहे हैं।