दुबई। आईपीएल 2020 के 13वें सीजन का 40वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दुबई में खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने राजस्थान को आठ विकेट से हरा दिया।

और भी पढ़ें
- Dhanbad: कतरास में लिलौरी स्थान के पुजारी की हत्या, घर में मिला शव
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: लिंग जांच व अवैध गर्भपात का आरोप, युवती की मौत, 2 डायग्नोस्टिक सेंटर सील
सनराइजर के कैप्टन डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। राजस्थान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 154 रन बनाये।हैदराबाद के सामने मुकाबला जीतने के लिए 155 रन का टारगेट था। इस टीम ने मनीष पांडे और विजय शंकर की नॉट आउट पारी के दम पर 18.1 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर आठ विेकेट से मैच जीत लिया।
हैदराबाद की पारी, मनीष पांडे व विजय शंकर की फिफ्टी
एसआरएच के कैप्टन व ओपनर बैट्समन डेविड वार्नर सिर्फ चार रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की बॉल पर आउट हो गये। वार्नर का कैच बेन स्टोक्स ने पकड़ा। बेयरस्टो 10 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गये। मनीष पांडे ने 83 रन की नॉट पारी खेली। विजय शंकर ने भी नॉट आउट 52 रन बनाये। सेंचुरी पार्टनरशीप करते हुए टीम को जीत दिलायी।मनीष पांडे ने 47 बॉल पर आठ छक्के व चार चौके की मदद से 83 रन बनाये। उनका स्ट्राइक रेट 176.60 का रहा।
राजस्थान की पारी, धुरंधर फ्लॉप रहे
राजस्थान की टीम को अच्छी शुरुआत मिली। रोबिन उथप्पा 19 रन बनाकर रन आउट हो गये। संजू सैमसन 26 बॉल में 36 रन बनाकर जेसन होल्डर की बॉल पर आउट हुए। बेन स्टोक्स 32 बॉल में 30 रन बनाकर राशिद खान की बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गये। जोस बटलर 12 बॉल पर रन बनाकर विजय शंकर की बॉल पर शहबाज नदीम के हाथों कैच आउट हुए। कैप्टन स्टीव स्मिथ 15 बॉल में 19 रन बनाकर आउट हुए। जेसन होल्डर ने रियान पराग को 20 रन पर आउट किया। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर 16 और राहुल तेवतिया दो रन बनाकर नॉट आउट रहे।