दुबई। आइपीएल के 13वें सीजन का 41वां मुकाबला शुक्रवार को शारजाह के मैदान पर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में नुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 विकेट से हरा दिया।

और भी पढ़ें
- Dhanbad: कतरास में लिलौरी स्थान के पुजारी की हत्या, घर में मिला शव
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: लिंग जांच व अवैध गर्भपात का आरोप, युवती की मौत, 2 डायग्नोस्टिक सेंटर सील
अनफिट रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कैप्टन किरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए सैम कुर्रन की हाफ सेंचुरी के दम पर CSK ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 114 रन बनाये। मुंबई के सामने जीत के लिए 115 रन का टारगेट था। मुंबई इंडियंस ने 12.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोये टारगेट हासिल कर 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज कर ली।

चेन्नई की पारी, सैम कुर्रन का फिफ्टी
पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के युवा खिलाड़ी रितुराज गायकवाड़ शून्य रन पर lbw आउट हो गये। अंबाती रायुडू जसप्रीत बुमराह की बॉल पर दो रन बनाकर आउट हुए।जसप्रीत बुमराह ने एन जगदीशन को भी जीरो पर पैविलियन भेज दिया। फाफ डुप्लेसिस सात बॉल में एक रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की बॉल पर डिकॉक के हाथों कैच आउट हुए। रवींद्र जडेजा छह बॉल में सात रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की बॉल पर क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच आउट हुए। कैप्टन एमएस धौनी 16 बॉलमें 16 रन बनाकर राहुल चाहर की गेंद पर डिकॉक के हाथों कैच आउट हुए। दीपक बिना खाता खोले भाई राहुल चाहर की गेंद पर डिकॉक के हाथों कैच आउट हुए। शार्दुल ठाकुर को 11 रन के निजी स्कोर पर कुल्टर नाइल ने अपना शिकार बनाया।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सैम कुर्रन ने हाफ सेंचुरी बनाया। कुर्रन 47 बॉल में 52 रन बनाकर पारी की लॉस्ट बॉल पर आउट हुए। इमरान ताहिर 13 रन बनाकर नॉट आउट रहे। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने चार विकेट, जबकि जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर ने दो-दो विकेट हासिल किये।
मुंबई की पारी, इशान किशन की हाफ सेंचुरी
इशान किशन ने नॉट आउट 68 रन की हाफ सेंचुरी पारी खेली । क्विंटन डिकॉक 46 रन बनाये। दोनों नॉट आउट रहकर 116 रन की पार्टनरशीप करते हुए अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी।