- जडेजा ने लास्ट बॉल पर छक्का मारकर टीम को विजयश्री दिलायी
दुबई। आइपीएल 2020 के 13वें सीजन के 49वें मैच गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स व कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। मैच में कोलकाता ने चेन्नई को छह विकरेट से हरा दिया। चेन्नई के कैप्टन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। ऐसे में कोलकाता की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए नितीश राणा के की फिफ्टी के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाये। टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम लास्ट बॉल पर रवींद्र जडेजा के छक्के के बल पर छह विकेट से जीत दर्ज की।
चेन्नई की पारी, रितुराज का की फिफ्टी
शेन वॉटसन और रितुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने मिलकर पावरप्ले में 44 रन जोड़े। वरुण चक्रवर्ती ने शेन वॉटसन को 14 रन पर आउट किया। रितुराज गायकवाड़ ने 37 बॉल पर चार चौके और दो छक्के की मदद से हाफ सेंचुरी बनाया। गायकवाड़ को 72 रोनों के निजी स्कोर पर कमिंस ने आउट किया। अंबाती रायुडू 38 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर वह सुनील नरेन को कैच दे बैठे। वरुण चक्रवर्ती ने महेंद्र सिंह धौनी को बोल्ड कर वापस भेजा। रवींद्र जडेजा ने लास्ट में आकर 11 बॉल पर 31 रन की पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। जडेजा ने लास्ट बॉल पर छक्का लगाते हुए टीम को छह विकेट से जीत दिलाई।
और भी पढ़ें
- Dhanbad: कतरास में लिलौरी स्थान के पुजारी की हत्या, घर में मिला शव
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: लिंग जांच व अवैध गर्भपात का आरोप, युवती की मौत, 2 डायग्नोस्टिक सेंटर सील
कोलकाता की पारी, राणा की फिफ्टी

पहले बैंटिंग करने उतरी कोलकाता की टीम को शुभमन गिल और नितीश राणा ने सधी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले सात ओवर में 52 रन जुटाये। शुभमन गिल 17 बॉल में 26 रन बनाकर करन शर्मा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गये। सुनील नरेन सात रन बनाकर मिचले सैंटनर की बॉल पर रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट हुए।रिंकू सिंह 11 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की बॉल पर अंबाती रायुडू के हाथों कैच आउट हुए। नितीश राणा ने 44 बॉल में अपना हाफ सेंचुरी पूरा किया। राणा 87 रन की पारी खेलकर लुंगी नगिदी की बॉल पर सैम कुर्रन के हाथों कैच आउट हुए। कैप्टन इयोन मोर्गन 15 रन बनाकर लुंगी नगिदी का शिकार बने। कोलकाता की ओर से दिनेश कार्तिक 21 और राहुल त्रिपाठी तीन रन बनाकर नॉट आउट रहे।