- मिलर की सेंचुरी पर भारी पड़ी सूर्या की पारी
- इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रचा इतिहास
गुवाहाटी। इंडिया ने ने दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 16 रन से हराकर दिया है। इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली बार अपने घर में टी20 सीरीज जीत ली है।
यह भी पढ़ें:धनबाद : ACB ने तोपचांची ब्लॉक ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर को चार हजार रुपये घूस लेते दबोचा
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
केरला के तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये पहले टी20 मैच में भी साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा था। इंडियन टीम ने रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 237 रन का स्कोर बनाया। साउथ अफ्रीकी टीम को निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 221 रन ही बना सकी।
इंडियन पारी
टॉस हारकर इंडियन टीम पहले बैटिंग करने उतरी। रोहित और राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 59 बॉल में 96 रन की पार्टनरशीप हुई। रोहित 37 बॉल में 43 रन बनाकर आउट हुए। वहीं केएल राहुल ने 28 बॉल में 57 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और चार सिक्स लगाये।
साउथ अफ्रीका की पारी, मिलर का सेंचुरी
साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर और डीकॉक के अलावा कोई भी बैट्समैन टिक नहीं पाया। मिलर ने 47 बॉल पर 106 और डीकॉक ने 48 बॉल पर 69 रनों की पारी खेली। इससे पहले 238 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मात्र एक रन के स्कोर पर उसने दो विकेट गंवा दिए। उसके बाद तीसरे विकेट के लिए एडेन मार्करम और डीकॉक ने 46 रन जोड़े।
दिल जीत गये डेविड मिलर
साउथ अफ्रीका ने मैच जरूर हारा, लेकिन डेविड मिलर दिल जीत ले गए। आखिरी तक टिके रहे। अपने करियर का दूसरा टी-20 सेंचुरी लगाया। पांचवें नंबर पर आकर 47 बॉल में ताबड़तोड़ 106 रन बनाये। क्विंटन डिकॉक ने 48 बॉल में 69 रन पीटा दिए। दोनों के बीच 90 बॉलपर 174 रन की अटूट पार्टनरशीप से एक समय लग रहा था कि इंडिया मुकाबला हार भी सकता है। मगर 16 रन कम पड़ गये। इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह ने 19वें ओवर में 26 रन लुटाए। अपने चार ओवर के कोटा में उन्होंने 15.50 की इकॉनमी से 62 रन खर्च कर डाले।
टीम इंडिया की पारी, सूर्या और राहुल की फिफ्टी
टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली। राहुल ने 28 बॉल पर 57 रन की पारी खेली तो सूर्यकुमार यादव ने 61 रन बनाए। विराट कोहली ने भी 28 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली और अंत तक आउट नहीं हुए। दिनेश कार्तिक ने सात बॉल पर 17 रन की पारी खेली। केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की दोनों ने मिलकर पावरप्ले में 57 रन जोड़े। लेकिन 43 के स्कोर पर रोहित शर्मा केशव महराज की बॉल पर आउट हुए। दूसरे विकेट के रूप में केएल राहुल आउट हुए उन्होंने 57 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्हें भी केशव महराज ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। तीसरे विकेट के रूप में सूर्यकुमार यादव 61 रन बनाकर रन आउट हुए।