नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के केपटाउन में इंडिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर महिला टी20 वर्ल्ड कप में जीत से आगाज किया है। पाकिस्तान ने पहले बैंटिंग करते हुए कैप्टन बिस्माह की हाफ सेंचुरी की बदौलत पाकिस्तान ने 149 रन का स्कोर बनाया। इंडिया ने जेमिमा रॉड्रिग्स के नाबाद 53 रन और ऋचा की तुफानी 31 रन के दम पर तीन विकेट नुकसान पर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया।
यह भी पढ़ें:Bigg Boss16 Winner : MC Satan : एमसी स्टैन की जिंदगी का सफर रहा है दिलचस्प और प्रेरणादायी , कभी सड़कों पर गुजारी थीं रातें
टॉस जीतकर पाकिस्तान की कैप्टन बिस्माह मारूफ ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम को दूसरे ओवर में ही पहला झटका लगा। जवेरिया को आठ रन के निजी स्कोर पर दीप्ति ने हरमनप्रीत के हाथों कैच करवाया। वहीं, 42 के स्कोर मुनीबा भी आउट हो गई। इसके बाद कप्तान बिस्माह, निदा डार के साथ पार्टनरशीप को तोड़ पूजा वस्त्राकर ने पाकिस्तान को तगड़ा झटका दिया। पूजा ने निदा डार को शून्य पर आउट कर इंडिया को तीसरी सफलता दिलाई। इसके बाद क्रीज पर आईं अमीन 11 रन बनाकर राधा यादव का शिकार बनीं।
कैप्टन और आयशा ने पारी को संभाला
कैप्टन और आयशा ने पारी को संभाला। बिस्माह ने 45 बॉल पर अपना हाफ सेंचुरी पूरा किया।वहीं, आयशा ने तेजी से रन बनाना जारी रखा।बिस्माह और आयशा ने पाकिस्तान के स्कोर को न सिर्फ 100 के पार पहुंचाया, बल्कि अंत के ओवर में तेजी से रन बनाये। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 149 रन बनाये। बिस्माह 55 बॉल पर 68 रन, आयशा ने 25 बॉल पर 43 रन बनाकर नॉट आउट रहीं। इंडिया की तरफ से राधा ने दो विकेट लिए दीप्ती शर्मा और पूजा को एक-एक विकेट मिला।
जेमिमा और ऋचा ने इंडिया को दिलाई जीत
पाकिस्तान के टारगेट का पीछा करते हुए शेफाली और यास्तिका ने भारत को तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट लिए के 38 रन जोड़े। यास्तिका ने 17 रन और शेफाली ने 33 रन की पारी खेली। कैप्टन हरमनप्रीत ने 16 रन बनाये। इसके बाद जेमिमा और ऋचा ने नाबाद 58 रन की पार्टनरशीप की। जेमिमा ने 38 गेंद पर नाबाद 53 रन बनाये। वहीं, ऋचा ने तुफानी पारी खेलते हुए 20 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाये। जेमिमा ने 19वें ओवर की आखिरी दो गेंद पर लगातार दो चौके लगाकर इंडिया को जीत दिलाई। इंडिया ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर 151 रन बनाये। पाकिस्तान की तरफ से नश्रा संधू को दो विकेट मिला। वहीं, सादिया इकबाल के नाम एक विकेट रहा।
और भी पढ़ें
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
- Bokaro: SAIL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: ED और GM समेत 14 अधिकारियों का तबादला