- , स्विच एनर्जी एलायंस केस कंपटीशन 2025 में दुनिया पर लहराया भारत का परचम
धनबाद।आईआईटी (आईएसएम) धनबाद ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के अग्रणी तकनीकी संस्थानों में से एक है। संस्थान की टीम “एनर्जी इक्वेशन” ने स्विच एनर्जी एलायंस (Switch Energy Alliance - SEA) केस कम्पटीशन 2025 में ग्लोबल विनर का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: झारखंड पुलिस में होगा बड़ा फेरबदल! 16 IPS अफसरों को मिलेगा प्रमोशन
और भी पढ़ें
- JPSC Scam: खियांगते के लैपटॉप बैग में मिली 15 में अभ्यर्थियों की ‘सेटिंग लिस्ट’
- गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, PM मोदी ने देखा राफेल-तेजस का दमदार एयर शो
- BCCL CMD के निजी सचिव को लगी चाकू, वित्त अधिकारी के मोबाइल से भी उलझी गुत्थी
- धनबाद: BCCL अस्पताल के 14 करोड़ के टेंडर पर बवाल, 339 ठेकेदार अयोग्य!
यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता स्विच एनर्जी एलायंस, एक गैर-लाभकारी संगठन द्वारा आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य ऊर्जा साक्षरता, सतत समाधान और ऊर्जा समानता को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को दुनिया भर की वास्तविक ऊर्जा चुनौतियों का विश्लेषण कर एक 10 साल की व्यवहारिक योजना बनानी होती है, जिससे ऊर्जा गरीबी को समाप्त किया जा सके।

प्रतियोगिता में शामिल 27 देशों की 295 टीमें
इस साल की प्रतियोगिता में 27 देशों की 295 टीमें शामिल हुईं। इनमें से 20 टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि 5 सर्वश्रेष्ठ टीमें ग्लोबल फाइनल तक पहुंचीं। फाइनल राउंड में, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद की टीम ने लाइव प्रस्तुति दी और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा विशेषज्ञों के प्रश्नों का शानदार जवाब देकर पहला स्थान हासिल किया। टीम को $10,000 (करीब ₹8.3 लाख) का इनाम मिला।
विजेता टीम के सदस्य

सर्वेश भाटिया – बी.टेक (अंतिम वर्ष), पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
अनंत सागर – बी.टेक (अंतिम वर्ष), पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
श्रुति प्रिया – बी.टेक (अंतिम वर्ष), मिनरल एवं मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग
सेजल कुमारी – बी.टेक (अंतिम वर्ष), सिविल इंजीनियरिंग
नवाचार और सोच की सराहना
टीम “एनर्जी इक्वेशन” ने ऐसा समाधान प्रस्तुत किया जो सतत विकास (Sustainable Development) और ऊर्जा समानता (Energy Equity) दोनों पर केंद्रित था।अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने इस विचार को “व्यावहारिक और दूरदर्शी” बताया। संस्थान प्रशासन ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि —“यह सफलता न केवल आईआईटी (आईएसएम) धनबाद की प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि हमारे छात्र भविष्य की ऊर्जा चुनौतियों के समाधान के लिए तैयार हैं।”
सतत भविष्य की दिशा में कदम
टीम एनर्जी इक्वेशन की यह जीत बताती है कि आईआईटी (आईएसएम) धनबाद केवल तकनीकी उत्कृष्टता का केंद्र नहीं, बल्कि समाजहित और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को लेकर भी अग्रणी सोच रखता है। इस उपलब्धि ने भारत को वैश्विक ऊर्जा नवाचार के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलायी है।