हजारीबाग। बड़कागांव के युवा एमएलए अंबा प्रसाद टैक्सी स्टैंड के समीप कीचड़ में तब्दील सड़क पर बने गड्ढे को भरवाई। इसके बाद खुद JCB का लीवर थाम रोड के समतलीकरण करने में जुट गयी. उन्होंने जाम पड़ी नाली को भी कुदाल के सहारे सफाई की।
सड़क पर कीचड़ होने से आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। एमएलए अंबा प्रसाद खुद मौके पर पहुंच गयी। गड्ञा भरवााकर रोड का समतलीकरण करवायी। एमएलए एपने क्षेत्र के लोगों की सेवा को हमेशा तत्पर रहती हैं। अंबा प्रसाद कहती हैं कि खुद से और कार्यकर्ताओं के सहयोग से श्रमदान कर सड़क और नाली को दुरुस्त कराया। नाली जाम होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत होती थी।कीचड़ युक्त टैक्सी स्टैंड को चलने लायक बना दिया गया है।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
उन्होंने लोगों से अपील किया कि अपने घर के आसपास के क्षेत्रों को खुद श्रमदान कर साफ-सफाई करें। अगर किसी को दिक्कत हो, तो खुद सफाई करने पहुंच जाऊंगी। सभी लोग श्रमदान कर एक- दूसरे का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कचरे को जहां-तहां नहीं फेंक कर कूड़ेदान में फेंके। अंबा ने कहा कि बड़कागांव से कारगिल पेट्रोल पंप हजारीबाग तक बन रहे सड़क को लेकर विधानसभा में आवाज उठायी गयी थी। इस रोड का कार्य भी हमारी निगरानी में होगी।
मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वरनाथ चौबे, संजय कुमार, पदुम साव, मो यूनुस, सुरेश महतो, रोहित कुमार सिंह,अहमदुल्लाह, त्रिलोकी साव, बाबूलाल साव, जुबेदा खातून, राजेश गुप्ता, दीपक कुमार, पिंटू गुप्ता, मनोहर महतो अन्य उपस्थित थे।