होम /
बिहार / हाजीपुर: नाबालिग ने टोकरी में आठ जिंदा बम लाकर घर में रखा, पिता ने पुलिस को दे दी सूचना
हाजीपुर: नाबालिग ने टोकरी में आठ जिंदा बम लाकर घर में रखा, पिता ने पुलिस को दे दी सूचना
वैशाली जिले के हाजीपुर टाउन पुलिस स्टेशन एरिया में पुलिस ने रेड कर आठ जिंदा बम बरामद किया है। चौधरी मुबारक गली में पुलिस ने घर में रखे गये आठ जिंदा बम को बरामद किया है। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को अरेस्ट किया है।
हाजीपुर। वैशाली जिले के हाजीपुर टाउन पुलिस स्टेशन एरिया में पुलिस ने रेड कर आठ जिंदा बम बरामद किया है। चौधरी मुबारक गली में पुलिस ने घर में रखे गये आठ जिंदा बम को बरामद किया है। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को अरेस्ट किया है।
ADVERTISEMENT
यह भी पढ़ें:हाजीपुर: एक पिस्टल, दो कट्टा, AK-47 की दो मैगजीन सहित काफी संख्या में कारतूस बरामद पुलिस ने बताया कि नाबालिग के पिता ने ही घर में बम रखे जाने की सूचना दी थी। सभी बम को डिफ्यूज कर दिया गया है। टाउन थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि 8 जिंदा बम के साथ एक नाबालिग को पकड़ा गया है। किशोर के पिता खुर्शीद आलम ने पुलिस को घर में बम होने की सूचना दी थी। खुर्शीद ने बताया कि उसका बेटा नशेड़ी है। उनका बेटे से कुछ लेना देना नहीं है। उन्होंने इसको लेकर कोर्ट में भी आवेदन दिया है। खुर्शीद आलम ने बताया कि 14 वर्षीय बेटे ने बम को टोकरी में लाकर घर में रखा था। पिता का कहना है कि बेटे का आपराधिक गतिविधि और क्रिमिनलों के साथ उठना बैठना है। पुलिस फिलहाल नाबालिग से पूछताछ कर रही है।
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।