Advertisement

नई दिल्ली।बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले का आगाज हो चुका है। घर में बस छह सदस्य बाकी हैं। सलमान खान ने फाइनली बता दिया कि बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ विजेता 50 लाख कैश प्राइज जीतेगा।बिग बॉस का 120 दिनों का ये सफर सभी घरवालों के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। हर सीजन से अलग इस सीजन में घरवालों ने कैश प्राइज अमाउंट भी हारा, लेकिन उसे पाने के लिए सभी ने खूब मेहनत की। घर में मौजूद सदस्यों रश्मि देसाई, तेजस्वी प्रकाश, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल और करण कुंद्रा में से जो भी जीतेगा उसे बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख का बड़ा अमाउंट मिलेगा। 

ADVERTISEMENT

अभिजीत राज ने चुनौतियों से लड़कर हासिल किया मुकाम, धनबाद को पहली बार मिला झारखंड यूथ कांग्रेस का प्रेसिडेंट 
बिग बॉस के शुरुआत में हार गये थे प्राइज मनी

जब बिग बॉस का आगाज हुआ था तो उस दौरान घर दो हिस्सों में बंटा था। सभी घरवाले जंगल में रह रहे थे। उन्हें बिग बॉस के घर में जाने के लिए एक प्राइज पे करना था, जहां घरवालों ने जोड़ियों में परफॉर्म किया। एक तरफ जहां कई घरवाले इस टास्क के लिए तैयार हो गये, तो वहीं जय भानुशाली इस टास्क को करने से बिलकुल भी तैयार नहीं हुए। उन्होंने कहा कि वो अपने हिस्से का पैसा नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद विश्वसुंदरी ने ट्विस्ट लाते हुए कहा कि जल्द ही जंगल का एरिया बंद हो जायेगा। मजबूरन सभी घरवालों को अपनी इनाम की राशि गंवाकर मुख्य घर में एंट्री लेनी पड़ी।
वापस कमाई धनराशि

बिग बॉस ने एक बार फिर से घरवालों को अपनी गंवाई हुई प्राइज मनी जीतने का एक मौका दिया। वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ ही घरवालों ने टास्क जीतकर अपनी आधी प्राइज मनी कमाई। इसके बाद सलमान खान खुद घर में आये।र उन्होंने घरवालों को उनकी बची हुई प्राइज मनी कमाने का मौका दिया। अपने-अपने परिवार से बात न करने पर उनकी प्राइज मनी में बचा हुआ अमाउंट एड किया। हालांकि इस दौरान कुछ घरवालों ने अपने घरवालों से बात की। इसके बाद तीसरी बार यानी की पचास लाख में छह लाख कम अमाउंट को घरवालों ने आरजे पलक और करण को सभी सवालों के सही जवाब देकर जीत लिया।

विनर ने टॉप पांच कंटेस्टेंट्स को दिया नया टास्क

घर में रश्मि देसाई के एविक्शन के बाद सिर्फ पांच कंटेस्टेंट्स रह गये हैं। पुराने सीजंस के पांच विनर गौहर खान, रुबीना दिलैक, उर्वशी ढोलकिया, गौतम गुलाटी और श्वेता तिवारी अब बचे हुए पांच कंटेस्टेंट्स के लिए एक नया ऑफर घर में लेकर गये हैं। उन्होंने इसमें शो को इस मुकाम पर छोड़कर जाने वाले को 10 लाख का अमाउंट ऑफर किया। अब देखना ये है कि इनमें से कौन सा कंटेस्टेंट इस ऑफर को स्वीकार करता है।