- मेरा टारगेट 2024 में बीजेपी को हटाना, सीएम या पीएम बनना नहीं
पटना। बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में CM पद के दावेदार नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जायेगा। मेरा टारगेट 2024 लोकसभा में बीजेपी को हराना है। मैं CM या PM पद का कैंडिडेट नहीं बनना चाहता। सीएम मंगलवार को राजधानी पटना में आयोजित महागठबंधन एमएलए की बैठक को संबोधित कर रहे थे।महागठबंधन विधायक दल की बैठक में राजद, जदयू, कांग्रेस और लेफ्ट के सभी पार्टियों के विधायक और एमएलसी ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें:झारखंड: रांची में क्रिमिनलों ने सुषमा बड़ाईक को मारी तीन गोली, मेडिका में एडमिट
और भी पढ़ें
- लालू की गाड़ी समझकर नीतीश की कार में बैठीं नीलम! अनंत सिंह का बड़ा खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: घटती प्रजनन दर के बीच दो बच्चों की नीति कितनी जायज?
- धनतेरस 2026 पर शुक्र गोचर और शुक्र प्रदोष का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
बिहार विधानमंडल महागठबंधन विधायक दल की बैठक को संबोधित किया।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 13, 2022
महागठबंधन सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है। हम शिक्षा, चिकित्सा, नौकरी, रोजगार और विकास को लेकर गंभीर एवं संकल्पित है। pic.twitter.com/7hiwarlis2
शराबबंदी पर सवाल उठाने वाले एमएलए ने चेताया
वित्त मंत्री विजय चौधरी ने बताया- बिहार विधानसभा के बाद महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक हुई थी। उसमें सीएम ने यह साफ कर दिया कि मेरे बाद जो नेतृत्व होगा वह तेजस्वी यादव का होगा। 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जायेगा। चौधरी ने शराबबंदी को लेकर महागठबंधन के एमएलए के सवाल उठाने पर कहा- सभी नेताओं के सामने सीएम ने यह बात साफ कर दी है कि शराबबंदी के फैसले के वक्त सभी दलों का समर्थन मिला था। अब इस पर सवाल उठाने का कोई औचित्य नहीं है।
तेजस्वी को आगे बढ़ाना है
इससे पहले नालंदा में भी सोमवार को डेंटल कॉलेज के उद्घाटन में नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो कब से बिहार में विकास का काम करवा रहे हैं। लेकिन तेजस्वी जी जो हैं, अब इनको आगे बढ़ाना है। हमको तो जितना करना था, वो कर दिए। अब इनसे एक-एक काम करवाना है। इसके लिए अब ये सबकुछ देख रहे हैं, समझ रहे हैं। एक-एक काम करने की कोशिश कर रहे हैं।इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग नीतीश जी के नेतृत्व में हरसंभव कदम उठा रहे हैं। बेसिक एमेनिटीज, पढ़ाई, दवाई और कमाई को दुरुस्त करने पर काम किया जा रहा है।