AIIMS देवघर में नौकरी का सुनहरा मौका! नॉन-टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, ऑफलाइन आवेदन शुरू
AIIMS देवघर ने विभिन्न गैर-शैक्षणिक संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ब्लड ट्रांसफ्यूजन ऑफिसर, इंजीनियर, सिक्योरिटी ऑफिसर समेत कई पदों पर ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू। जानें योग्यता, अंतिम तिथि और पूरी डिटेल।
देवघर(Threesocieties.com Desk): सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एम्स देवघर ने विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: झारखंड: 6 CM के साथ मंत्री, अब सांसद… फिर भी जमीन पर बैठ सखुआ पत्तल में दाल-भात खाती दिखीं जोबा माझी
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ब्लड ट्रांसफ्यूजन ऑफिसर, सीनियर प्रोग्रामर, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, असिस्टेंट ब्लड ट्रांसफ्यूजन ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, सिक्योरिटी ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), सैनिटेशन ऑफिसर तथा बायोमेडिकल इंजीनियर सहित कई महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा।संस्थान प्रशासन के अनुसार चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रारंभिक तौर पर 11 महीने के लिए होगी। हालांकि, संस्थान की आवश्यकता और उम्मीदवारों के संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर संविदा अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है।
पदवार अलग-अलग योग्यता और अनुभव जरूरी
एम्स प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तें अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।
केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार होंगे आवेदन
भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित पते पर भेजना होगा।
45 दिनों के भीतर करना होगा आवेदन
संस्थान के अनुसार आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 45 दिनों के भीतर निर्धारित की गई है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम समय का इंतजार नहीं करने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में कदम
एम्स प्रबंधन का कहना है कि यह भर्ती संस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने तथा विभिन्न विभागों में मानव संसाधन की आवश्यकता पूरी करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।उम्मीदवार विस्तृत विज्ञापन, आवेदन प्रपत्र, योग्यता, वेतनमान और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।






