Advertisement
  • आगरा एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर ने सफारी में मारी टक्कर

पटना। बिहार के सीवान के पचरुखी पुलिस स्टेशन के कोदई के रहने वाले एक ही फैमिली के चार लोगों की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट में जख्मी दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज लखनऊ के लोक बंधु हॉस्पिटल में चल रहा है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:बिहार: क्रिमिनल अमित सिंह की देवघर में हुई मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पटना का पुलिस कांस्टेबल निकला जासूस
मूतकों पहचान पचरुखी के कोदई रहने वाले शिवशंकर मिश्र के पुत्र अखिलेश मिश्र (40) पत्नी बबिता देवी (38) पुत्री प्रियांशी (12) व भतीजी ज्योति (18) शामिल है। जबकि गंभीर रूप से घायलों में मित्र रूपम कुमार तथा संतोष मिश्रा के रूप में हुई। मृतक अखिलेश मिश्र अपने छोटे भाई विकास मिश्र की शादी में जयपुर के मानसरोवर से गांव आ रहे थे। शादी 22 जून को होनी थी। हादसे के बाद पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा है। सभी लोग अपने सफारी गाड़ी में सवार होकर जयपुर के मानसरोवर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए सीवान अपने पैतृक गांव कोदई आ रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के उन्नाव, हसनगंज कोतवाली पुलिस स्टेशन एरिया में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से आगरा जा रहे अनकंट्रोल ट्रक विपरीत दिशा से सफारी कार में जाकर टकरा गई। 
सूचना मिलते ही हसनगंज इंस्पेक्टर अखिलेशचंद्र पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर सभी मृतकों की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ लोक बंधु हॉस्पिटल भेज दिया। जबकि दो लोगों की गंभीर स्थिति में इलाज चल रही है। बताया जाता है कि लखनऊ से आगरा जा रहे ट्रक ड्राइवर को नींद आ गई, जिसके बाद कंटेनर लिए ट्रक सीधा सामने से जा रही सफारी गाड़ी में घुस गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गया।