रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने पांचवां समन जारी किया है। ईडी ने सीएम को चार अक्टूबर को हाजिर होने को कहा है। रांची जमीन घोटाला मामले में ईडी ने सीएम को तलब किया है।
यह भी पढ़ें:Youtuber Manish KashYap द्वारा कोर्ट कैंपस मीडिया से बातचीत मामले में कार्रवाई, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
सीएम हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में दायर की है याचिका
ईडी की ओर से झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को पांचवीं बार समन जारी किया गया है। चौथा समन जारी कर उन्हें 23 सितंबर को ईडी के रांची ऑफिस में पेश होनेको कहा गया था, लेकिन वे हाजिर नहीं हुए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में ईडी के समन को चुनौती दी थी। सुनवाई के बाद उन्हें हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया गया। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर ईडी के समन को निरस्त करने का आग्रह किया है।
ईडी ने चौथा समन जारी कर सीएम 23 सितंबर को रांची ऑफिस में पेश होने को कहा था, लेकिन वेहाजिर नहीं हुए थे। सीएम हेमंत सोरेन की ओर से ईडी के समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गयी थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं। ईडी के समन को निरस्त करने का आग्रह किया है।
सीएम हेमंत सोरेन को पहली बार समन जारी कर 14 अगस्त को ईडी के रांची स्थित रीजनल ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हाजिर नहीं होने पर दूसरी बार समन जारी किया गया। सीएम को 24 अगस्त को पेश होनेको कहा गया। इस बार भी जब सीएम हेमंत सोरेन ईडी ऑफिस में पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे, तो तीसरा समन जारी कर नौ सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया। इस बार भी सीएम हेमंत सोरेन ईडी ऑफिस नहीं आये। इसके बाद चौथा समन जारी कर 23 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन इस बार भी सीएम हेमंत सोरेन ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे। ईडी ने 26 सितंबर को सीएम हेमंत सोरेन को पांचवां समन जारी किया है। चार अक्टूबर को ईडी के रांची ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा