“धनबाद से मुंबई की सीधी रेल सेवा शुरू: सांसद ढुलू महतो ने दिखाई हरी झंडी, उद्घाटन को ले हाई वोल्टेज ड्रामा”

धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए पहली स्थायी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू। सांसद ढुलू महतो ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, उद्घाटन समारोह से पहले दिखा सियासी रंग और हाई वोल्टेज ड्रामा।

“धनबाद से मुंबई की सीधी रेल सेवा शुरू: सांसद ढुलू महतो ने दिखाई हरी झंडी, उद्घाटन को ले हाई वोल्टेज ड्रामा”
सांसद ढुलू महतो ने दिखायी हरी झंडी।

धनबाद (Threesocieties.com Desk): धनबाद से मुंबई के लिए पहली स्थायी रेल सेवा की शुरुआत हो गई है। सोमवार की रात धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस को सांसद ढुलू महतो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ऐतिहासिक मौके पर जहां लोगों में खुशी का माहौल दिखा, वहीं उद्घाटन समारोह से पहले हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: धनबाद गैस कांड: ‘लोहे की चोरी’ बनी मौत का जाल, क्लोरीन लीकेज से 4 की मौत, कई लापता!

https://youtube.com/shorts/1ud0Ygf7f0A?feature=share

धनबाद को मिली बड़ी सौगात

धनबाद से मुंबई के लिए यह पहली स्थायी ट्रेन सेवा है, जिससे हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से इस ट्रेन की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है। सांसद ढुलू महतो ने कहा कि कुछ लोग विकास कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन धनबाद की जनता सब समझती है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।

 ट्रेन में सवार होकर कतरास पहुंचे सांसद

ट्रेन को रात 11:02 बजे रवाना किया गया। खास बात यह रही कि सांसद खुद भी ट्रेन में सवार होकर कतरास तक गए। इस दौरान उन्होंने यात्रियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

उद्घाटन से पहले हाई वोल्टेज ड्रामा

कार्यक्रम के पहले माहौल थोड़ा तनावपूर्ण भी रहा। हालांकि बाद में सभी विवादों को शांत कर कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

 इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

यह ट्रेन धनबाद से चलकर कतरासगढ़, चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, रांची रोड, पतरातू, खलारी, लातेहार, डालटनगंज, गढ़वा रोड, रेणुकूट, ओबरा डैम और सिंगरौली होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) तक जाएगी।

 ट्रेन में 22 कोच, सभी वर्गों की सुविधा

ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें—

4 जनरल कोच
6 स्लीपर
6 थर्ड इकोनॉमी
2 थर्ड एसी
2 सेकेंड एसी
1 आरएम कोच
 कतरासगढ़ स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

कतरासगढ़ स्टेशन पर ट्रेन का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि इस ट्रेन से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और स्टेशन की आय भी बढ़ेगी।

नई ट्रेनों का भी ऐलान

रेलवे ने धनबाद के लिए अन्य स्पेशल ट्रेनों की भी घोषणा की है—

▶️ सोगरिया-धनबाद स्पेशल
16 अप्रैल से 9 जुलाई तक हर गुरुवार
18 अप्रैल से 11 July तक हर शनिवार धनबाद से सोगरिया
▶️ पटना-चर्लापल्ली स्पेशल
8 अप्रैल से 27 मई तक गोमो होकर चलेगी
 चेन्नई रूट की ट्रेनें होंगी प्रभावित

चेन्नई डिवीजन में मेंटेनेंस और सुरक्षा कार्य के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा और देरी से चलेंगी।

सांसद का बड़ा बयान

सांसद ढुलू महतो ने कहा कि—जल्द ही धनबाद से बक्सर के लिए भी ट्रेन शुरू होगी। गया पुल के विस्तार का कार्य जारी है। धनबाद में रिंग रोड का प्रस्ताव दिया गया है। 200 करोड़ की लागत से कोल इंडिया अस्पताल बनाया जायेगा।सांसद ने कहा कि कुछ लोग विकास कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन धनबाद की जनता सब समझती है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।

सांसद ने कहा कि धनबाद से मुंबई के लिए यह पहली स्थायी ट्रेन सेवा है, जिससे हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से इस ट्रेन की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है। उन्होंने मुंबई से वापसी में यह साप्ताहिक ट्रेन आठ अप्रैल से चलेगी। इस सेवा से धनबाद, बोकारो समेत झारखंड के गढ़वा तक के यात्रियों को मुंबई जाने में सुविधा होगी। यह ट्रेन पहले स्पेशल के रूप में चलती थी, जिसे अब नियमित कर दिया गया है। जनवरी में हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत, फरवरी में धनबाद-भोपाल और मार्च में धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस के बाद अब धनबाद से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा मिल गई है। जल्द ही धनबाद होकर रक्सौल से तिरुपति के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन भी शुरू होने की संभावना है।

मौके पर हाजीपुर जोन के जोनल सलाहकार समिति के सदस्य पिंटू सिंह, बीरेंद्र कुमार यादव,भाजपा नेता सत्येंद्र कुमार, योगेंद्र यादव, सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी सहित अन्य मौजूद थे.

ट्रेन लॉन्च बना राजनीतिक मंच, मेयर-विधायक साइडलाइन

धनबाद से मुंबई के बीच चलने वाली धनबाद-एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में जमकर राजनीति  हुई। धनबाद रेलवे स्टेशन पर हुई इस गतिविधि के माध्यम से सांसद ढुलू महतो ने अपनी पकड़ मजबूत दिखाया,इससे संकेत साफ था कि धनबाद भाजपा की राजनीति में उन्हीं की चलेगी। इस ऐतिहासिक मौके पर जहां लोगों में खुशी का माहौल दिखा, वहीं उद्घाटन समारोह से पहले हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला।

मेयर और झरिया  विधायक का नाम बैनर से हटाया गया
कार्यक्रम स्थल पर लगे बैनर में सांसद के साथ मेयर संजीव सिंह, विधायक राज सिन्हा और झरिया विधायक रागिनी सिंह के नाम भी थे। हालांकि सांसद के पहुंचने पर बैनर बदल दिया गया और नए बैनर में केवल सांसद और स्थानीय विधायक का नाम ही रखा गया।धनबाद रेलवे स्टेशन पर नई ट्रेन के नियमित परिचालन के शुभारंभ जैसा महत्वपूर्ण अवसर, प्रशासनिक संवेदनशीलता और लोकतांत्रिक गरिमा की परीक्षा बन गया। जिस तरीके से झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद के मेयर संजीव सिंह को पहले विधिवत आमंत्रित किया गया और फिर अंतिम क्षणों में उनका निमंत्रण रद कर दिया गया, उसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले को लेकर सियासत गर्म हो गई है। कार्यक्रम से पहले तक उनके नाम से बैनर-पोस्टर लगे रहे, जिससे यह स्पष्ट था कि प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ उन्हें शामिल करने का निर्णय लिया था। लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से महज एक घंटे पहले अचानक आमंत्रण वापस ले लेना न केवल प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि कहीं न कहीं अंतिम समय में कोई दबाव या हस्तक्षेप हुआ है।

किस दबाव के कारण फैसला बदला गया?
सबसे बड़ा सवाल यही है—अगर रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश पहले से स्पष्ट थे, तो फिर आमंत्रण भेजा ही क्यों गया? और यदि कोई नियम आड़े आ रहा था, तो उसे पहले क्यों नहीं देखा गया? या फिर क्या अंतिम समय में किसी राजनीतिक या प्रशासनिक दबाव के कारण यह फैसला बदला गया? कार्यक्रम स्थल से आनन-फानन में पोस्टर हटाए जाने की घटना इस पूरे मामले को और अधिक संदिग्ध बनाती है। लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों का सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की भावनाओं का सम्मान होता है। विधायक और मेयर अपने-अपने क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में उन्हें बुलाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित करना, सीधे-सीधे जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाने जैसा है।