धनबाद। पुलिस कप्तान एचपी जनार्दनन ने धनबाद जिले के दो थाना प्रभारी व पांच ओपी प्रभारी को हटा दिया है। इन थाना व ओपी में नये प्रभारी की पोस्टिंग की गयी है। पुराने थानदारों को पुलिस लाइन में योगदान करने को कहा गया है। संबंधित आदेश 30 दिसंबर यानी सोमवार की शाम ही जारी कर दिया गया। नये थानेदारो ने पदभार भी संभाल लिया है।

और भी पढ़ें
- मनीष कश्यप की 'मिस्ट्री गर्ल' का खुलासा? अनुष्का के 'हमसफर' पोस्ट से मची हलचल
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हिरासत में लेते ही शुरू होगी गिरफ्तारी की 24 घंटे की समय-सीमा
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
यह भी पढ़ें:Jharkhand:वाइफ को जलाने के आरोपित SDM फरार, गवर्नमेंट ने पोस्ट से हटाया
भूली ओपी से पुलिस सब इंस्पेक्टर विवेक चौधरी को पाथरडीह थाना प्रभारी बनाया गया है। टेक्नीकल सेल से एसआइ राहुल झा को हरहिरपुर थाना प्रभारी को पद पर पोस्टिं की गयी है। बलियापुर थाना के जेएसआइ दीपक कुमार दास को गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी बनाया गया है। सरायढेला थाना के जेएसआई प्रवीण कुमार को अंगारपथरा ओपी प्रभारी की जिम्मेवारी मिली है।
चिरकुंडा थाना के जेएसआइ निरंजन कुमार सिंह को बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी बनाया गया है।गोविंदपुर थाना के जेएसआइ गौरव कुमार को लोदना ओपी प्रभारी की कमान मिली है। वहीं धनबाद थाना के एसआइ सोनू कुमार को घनुडीह ओपी प्रभारी की जिम्मेवारी दी गयी है।
जीटी रोड के इंस्पेक्टर ने बचायी कुर्सी
जानकार सोर्सेज का कहना है कि जीटी रोड के एक थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर का हटना तय था लेकिन वे अपनी पहुंच व बाबा से आशिर्वाद हासिल करने में सफल रहे। जिले में तीन से चार पुलिस इंस्पेक्टरों को भी बदले जाने की संभावना है। संबंधित प्रोपोजल भेजा जा चुका है लेकिन रिनुअल व पहुंच बाधा आ रही है। संबंधित थानेदार दावा कर रहे हैं वह अपनी कुर्सी पर बने रहेंगे।
बरोरा थाना प्रभारी व गौशाला ओपी प्रभारी बने इंस्पेक्टर
पुलिस सब इंस्पेक्टर सह बरोरा थाना प्रभारी जय प्रकाश व गौशाला ओपी प्रभारी चिंतामन रजक का प्रमोशन हो गया है। दोनों अब पुलिस इंस्पेक्टर बन गये हैं। जय की बतौर पुलिस इंस्पेक्टर एसीबी व चिंतामण रजक की रेल धनबाद में पोस्टिंग हो गयी है। ऐसे में अब बरोरा थाना व गौशाला ओपी में भी नये प्रभारी की पोस्टिंग होगी।