धनबाद: झरिया के मारवाड़ी विद्यालय में लगा हेल्थ कैंप, 178 छात्रों और 16 शिक्षकों की हुई मुफ्त नेत्र व दंत जांच

धनबाद के झरिया स्थित मारवाड़ी विद्यालय में मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा निःशुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 178 विद्यार्थियों और 16 शिक्षकों की स्वास्थ्य जांच की गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने आंख और दांतों से जुड़ी समस्याओं की जांच कर जरूरी परामर्श दिया।

धनबाद: झरिया के मारवाड़ी विद्यालय में लगा हेल्थ कैंप, 178 छात्रों और 16 शिक्षकों की हुई मुफ्त नेत्र व दंत जांच
मारवाड़ी युवा मंच का जनसेवा अभियान।
  • मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की सराहनीय पहल
  • विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए लगा मुफ्त हेल्थ कैंप

धनबाद(Threesocieties.com Desk): झरिया क्षेत्र में सामाजिक सेवा और जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा मारवाड़ी विद्यालय परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं दंत जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें: चतरा सांसद कालीचरण सिंह के पैतृक गांव सोनबिगहा में बने भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, 7 दिवसीय महायज्ञ 9 मई से

शिविर के दौरान कुल 178 विद्यार्थियों एवं 16 शिक्षकों की नेत्र एवं दंत स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान डॉक्टरों ने आंखों और दांतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की पहचान कर आवश्यक सुझाव दिए। कई विद्यार्थियों को नियमित जांच और उपचार की सलाह भी दी गई।कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक गौतम अग्रवाल एवं ज्योति अग्रवाल के साथ पूनम भुसानिया, पंकज जालुका एवं सनी अग्रवाल सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से विद्यालय के सचिव अरविंद शर्मा एवं मनोज खरकिया ने कार्यक्रम में भाग लेकर मंच की इस पहल की सराहना की। वहीं विद्यालय के प्राचार्य रावणी सर तथा सभी शिक्षकों ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

असरफी चैरिटेबल ट्रस्ट और शार्प साइट आई हॉस्पिटल का मिला सहयोग

निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन असरफी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से किया गया। इस दौरान डॉ. जफर राशिद के नेतृत्व में नेहर, विवेक और दीपक की टीम ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की दंत जांच की। साथ ही नर्सिंग टीम की सदस्य काजल, आशा एवं अमीषा ने भी अपनी सेवाएं दीं।

वहीं नेत्र जांच शिविर का आयोजन शार्प साइट आई हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया। शिविर में सागर सिंह एवं उनकी टीम ने आंखों की जांच कर प्रतिभागियों को जरूरी परामर्श एवं सावधानियों की जानकारी दी।

अभिभावकों और विद्यालय परिवार ने की पहल की सराहना

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा आयोजित इस सामाजिक सेवा कार्यक्रम की विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए बेहद जरूरी हैं। साथ ही भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई गई।