धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र मटकुरिया रोड, बैंक मोड़ पर स्थित नए क्लोदिंग स्टूडियो ‘मेराकी बाय कृतिका’ का भव्य उद्घाटन बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो ने फीता काटकर स्टूडियो का औपचारिक शुभारंभ किया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: धनबाद में कोयला तस्करी का बड़ा खुलासा: 2015 से तैनात डीसी-एसपी से लेकर थानेदारों तक की संपत्ति जांच शुरु

‘मेराकी बाय कृतिका’ महिलाओं के फैशन को समर्पित एक आधुनिक, ट्रेंडिंग और एलिगेंट क्लोदिंग स्टूडियो है, जहां फैशन और क्लास का अनोखा संगम देखने को मिलता है। स्टूडियो में महिलाओं के लिए कैजुअल वियर, वेकेशन वियर, एथनिक ड्रेसेस, इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स और कंटेम्परेरी साड़ियों का लेटेस्ट व आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ढुलू महतो ने कहा कि “धनबाद की महिलाओं और युवतियों को अब फैशनेबल कपड़ों की खरीदारी के लिए बाहर के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। ‘मेराकी बाय कृतिका’ जैसा शानदार स्टूडियो खुलना शहर के लिए गर्व की बात है। इसके लिए पूरी टीम को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”

स्टूडियो की संचालिका कृतिका ने बताया कि “‘मेराकी’ का अर्थ है— अपने काम में आत्मा, रचनात्मकता और प्रेम डालना। इसी सोच के साथ इस स्टूडियो की शुरुआत की गई है, ताकि धनबाद की महिलाओं को महानगरों जैसी फैशन रेंज अपने ही शहर में मिल सके।” उन्होंने बताया कि यहां हर उम्र, हर अवसर और हर फैशन टेस्ट को ध्यान में रखकर कपड़ों का चयन किया गया है, जिससे महिलाएं अपने व्यक्तित्व और स्टाइल के अनुसार फैशन को अपना सकें।

स्थानीय लोगों और महिलाओं में स्टूडियो को लेकर खासा उत्साह देखा गया। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग, फैशन प्रेमी और ग्राहक मौजूद रहे। ‘मेराकी बाय कृतिका’ के खुलने से धनबाद के फैशन मार्केट को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।