Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के जाने माने चाइल्ड स्पेशलिस्ट एवं पीएमसीएच के रिटायर प्रोफेसर डॉ एस.पी. पूर्वे का सोमवार की रात 9-30 बजे निधन हो गया। डॉक्टर पूर्वे के निधन पर चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। 

ADVERTISEMENT

धनबाद: इनर व्हील क्लब ऑफ इंटरनेशनल का 98 वां स्थापना दिवस मनाया गया

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर एसपी पूर्वें की अंतिम यात्रा मंगलवार, 11 जनवरी 2022, को सुबह 10 बजे उनके वर्तमान निवास स्थान हाउसिंग कॉलोनी धनबाद से बस्ताकोला गोशाला स्थित मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी। डॉक्टर पूर्व के पुत्र डॉ प्रणय कुमार पूर्वे व डॉ सौरव पूर्वे हैं। दोनों बेटे व बड़ी पतोहू डा रीना पूर्वे भी डॉक्टर हैं। डॉ एसपी पूर्वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं। डॉक्टर एसपी पूर्वें के बड़े पुत्र डॉ प्रणय कुमार पूर्वे फेमस रेडियोजोलिस्ट हैं। उनका अपना साइं डयगनोस्टिंक सेंटर है। डॉ सौरव पूर्वे भी फेसम डेंटिस्ट हैं। 

पटना मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट से शुरू किया था कैरियर

डॉ पूर्वे दरभंगा मेडिकल कॉलेज से 1964 में एमबीबीएस और 1966 में पीजी की डिग्री हासिल की। उन्होंने पटना मेडिकल कॉलज में बतौर सीनियर रेजिडेंट कैरियर की शुरुआत की थी। पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज धनबाद से बतौर रजिस्ट्रार रिटायर हुए। उन्हें एफआरएसएच (लंदन, यूके) और एफआईसीए (यूएसए) अवार्ड प्राप्त था। कैरियर के दौरान डॉ पूर्वे 1979 में भागलपुर बिहार में सहायक प्रोफेसर और 1980 में पीएमसीएच धनबाद में बतौर एसोसिएट प्रोफेसर योगदान दिया था। 1991 में जमशेदपुर में बतौर प्रोफेसर जिम्मेवारी निभाई।

शिशु विशेषज्ञ शिरोमणि सम्मान

बच्चों के बेहतरीन डॉक्टर में शुमार डॉ पूर्वे को 1993 में शिशु विशेषज्ञ शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया। 2006 में आईएपी के सम्मेलन में डॉ पूर्वे को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान प्रदान किया गया। वह तीसरे विश्व पेन्यूमोनिया कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष भी रहे।