Advertisement

धनबाद। बीजेकेएमएस के महामंत्री सह कांग्रेस नेता रणविजय सिंह कोयला भवन में बीसीसीएल के डीटी उदय ए कावले से मुलाकात किया। डीटी ने श्री सिंह को बुके देकर सम्मानित किया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad: "आपकी योजना - आपकी सरकार - आपके द्वार" कार्यक्रम का होगा आयोजन
श्री सिंह ने सिजुआ एरिया के जीएम एके राय के समक्ष वार्ता हुई जिसमें तेतुलमारी डिपार्टमेंटल प्रोजेक्ट को पूर्ण रूप से चालू रखने पर सहमति बनी।)मोदीडीह में संचालित बीएस माइनिंग को अभिलंब चालू करने की मांग रखी जिस पर सकारात्मक सहमति बनी। मौके पर सलाहकार समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह उपस्थित थे।

रणविजय सिंह ने बीसीसीएल के डीटी संजय सिंह जी से मुलाकात की और मधुबन कोल वाशरी को पूर्ण रूप से चालू करने पर सकारात्मक चर्चा किया। डीटी ने सकारात्मक पहल करके चालू करने का आश्वासन दिया। मौके पर बालेश्वर पाठक,रमेश सिंह उपस्थित थे।
रणविजय से मिला समाचार पत्र विक्रेता संघ का डेलीगेशन

धैया गोकुल बंग्लो में समाचार पत्र विक्रेता समिति के अध्यक्ष यदुनाथ मंडल ने समाचार पत्र विक्रेता संघ के संरक्षक एवं कांग्रेस नेता रणविजय सिंह से मुलाकात की और बुके भेंट किया एवं 14 नवंबर को समाचार पत्र विक्रेता संघ के स्थापना दिवस पर उपस्थित होने का निमंत्रण भी दिया।मौके पर रामरक्षा सिंह,अंकुर मंडल एवं उनके अन्य सहयोगी उपस्थित थे।