धनबाद। सिटी एसपी आर रामकुमार ने अलकडीहा ओपी एरिया के पारबाद स्थित गणेश यादव के कोयला भट्ठा में रेड कर लगभग एक हजार टन अवैध कोयला जब्त किया है। लोकल पुलिस की मिलीभघत से इलिगल कोल कारोबार का खुलासा हुआ है। इस रेड से कोल माफिया में हड़कंप मच गया है।
धनबाद: BCCL की सुदामडीह कोल वाशरी से वाश कोल की जगह रॉ कोल ट्रासंपोटिंग का विरोध, प्रदर्शन, नारेबाजी
और भी पढ़ें
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: झरिया में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
- 1 घंटे खड़े रहकर धनबाद DC ने सुनी फरियाद, बुजुर्ग को 2 महीने बाद मिला राशन
- करवा चौथ पर क्या खरीदना है शुभ? बिछिया, चांदी के सिक्के से छलनी तक की लिस्ट

गणेश यादव के भट्टा में लगभग एक हजार टन से अधिक कोयला स्टॉक था। पुलिस रेड के दौरान मौके से 18 ट्रक जप्त किया गया। आधा दर्जन ट्रक में कोयला लोड था। अन्य ट्रक में कोयला लोड करने की तैयारी थी।मौके से एक मुंशी को पकड़ा गया है। जबकि मौके से दर्जनों लोग फरार हो गये। अलकड़ीहा पुलिस मौके से सभी ट्रक और स्टॉक कोयला को जब्त किया है। जेसीबी से कोयला हाईवा और ट्रैक्टर में लोड कर ओपी ले जाया गया है।

पुलिस ने भट्ठा में साइकिल से आ रहे कोयला को वजन करने के लिए लगाये गये चार कांटा को भी जप्त किया गया है।गणेश यादव पिछले कई महीनों से इलिगल कोल कारोबार कर रहा था। तिदिन 18 से 20 ट्रक कोयला बलियापुर के रास्ते जीटी रोड के भट्ठे में खापाया जा रहा था। गणेश के भट्ठा में आसपास के कोलियरी क्षेत्रों से साइकिल के द्वारा तो कोयला आता था। बीसीसीएल और आउटसोर्सिंग से हाईवा वाहन के माध्यम से भी अवैध भट्ठा में कोयला डंप किया जा रहा था।