Advertisement

धनबाद। IIT ISM धनबाद के डायरेक्टर प्रो राजीव शेखर शुक्रवार को रिटायर हो गये। उन्होंने अपने कार्यदिवस के अंतिम दिन मैनेजमेंट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के प्रोफेसर जेके पटनायक को प्रभारी निदेशक का कार्यभार सौंप दिया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:CIMFR Dhanbad honorarium scam : सिंफर में139 करोड़ के मानदेय घोटाले में CBI का एक्शन, एक्स डायरेक्टर का फ्लैट सील
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार की शाम तक प्रो राजीव शेखर को कार्यविस्तार देने संबंधित कोई आदेश नहीं दिया है। इसके बाद प्रो राजीव शेखर ने इंस्टीच्युट के सबसे सीनीयर टीचर प्रोफेसर जेके पटनायक को कार्यभार सौंप दिया।राजीव शेखर का बतौर डायरेक्टर कार्यकाल मार्च में ही समाप्त हो गया था। लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने उन्हें 30 जून तक कार्यविस्तार दिया था। प्रो जेके पटनायक आइआइटी आइएसएम के डिप्टी डायरेक्टर भी रह चुके हैं। आज इसी मामले में CBI ने एक्स डायरेक्टर और चीफ साइंटिस्ट के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।