धनबाद। एसएसपी संजीव कुमार ने तेतुलमारी पुलिस स्टेशन ओसी मनीष कुमार व भूली ओपी प्रभारी संदीप बाघवार को लाइन क्लोज कर दिया है। तेतुलमारी पुलिस स्टेशन, मैथन व भूली ओपी में नये ऑफिसर इंचार्ज की पोस्टिंग की गयी है।
धनबाद: सत्य प्रकाश सिंह ने राम मंदिर निर्माण में दिये 51 हजार रुपये
और भी पढ़ें
- दीपावली से पहले झरिया में मिलावट का खेल बेनकाब, 360 किलो बताशे-सेवई जब्त
- अनंत सिंह पर कार्रवाई की जल्दबाजी, BJP विधायक राजू सिंह पर चुप्पी क्यों? भड़के पप्पू यादव
- BCCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 GM-स्तर के अधिकारियों का तबादला; देखें लिस्ट
- ड्यूटी पर तैनात ASI ने चलाई गोलियां, मधुबनी में एक की मौत, 3 घायल
पुलिस ऑफिस से सब इंस्पेक्टर बालाजी राजहंस मैथन ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है। मैथन ओपी प्रभारी माइकल कोड़ा को पिछले माह की सस्पेंड कर दिया गया था। तिसरा पुलिस स्टेशन के जेएसआइ आशीष यादव को तेतुलमारी पुलिस स्टेशन काऑफिसर इंचार्ज बनाया गया है। पुलिस लाइन से नंदू पाल को भूली ओपी प्रभारी बनाया गया है।
सोर्सेज का कहना है कि जल्द ही जिले में दर्जन भर से अधिक पुलिस स्टेशन व ओपी प्रभारियों ( सब इंस्पेक्टर लेवल) का ट्रांसफर होगा। अधिकांश प्रभारी हटाये जायेंगे। उनकी जगह नये अफसरों को मौका मिलेगा। पुलिस कप्तान ने पिछली क्राइम मीटिंग में थानेदारों को हटाने कं संकेत दिये हैं। निरसा, सिंदरी व बाघमारा पुलिस अनुमंडल के कई थानेदारों पर गाज गिरने की संभावना है।