Advertisement

धनबाद। एसएसपी संजीव कुमार ने जिले के दो थाना प्रभारी व तीन ओपी प्रभारी समेत नौ पुलिस सब इंस्पेक्टर का ट्रांसफर किया है।महिला थाना प्रभारी विशाखा कुमारी को हटा दिया गया है। एसआइ पूजा कुमारी को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad : राम राज मंदिर चिटाही धाम में तीन व चार दिसबंर को सजेगा बागेश्वर बाबा का दरबार
पाथरडीह थाना प्रभारी एसआइ अभय कुमार को कालूबथान ओपी प्रभारी बनाया गया है। धनबाद थाना के जेएसआइ महेश चंद्रा को भूली ओपी प्रभारी की कमान दी गयी है। साइबर पुलिस स्टेशन से एसआइ वीरेंद्र कुमार को गौशाला ओपी प्रभारी बनाया गया है। पुटकी पुलिस स्टेशन के जेएसआइ वशिष्ट नारायण सिंह अब पाथरडीह थाना प्रभारी होंगे। 
कालूबथान ओपी प्रभारी मुकेश राउत, गौशाला ओपी प्रभारी विकास कुमार व महिला थाना प्रभारी विशाखा कुमारी को पुलिस वाइन भेजा गया है। भूली ओपी प्रभारी रौशन बारा को एसटीएफ के लिए रिलीव कर दिया गया है।