धनबाद: ग्रामीणों को जनप्रतिनिधियों ने ठगने का काम किया: रणविजय सिंह

सिजुआ 6/10 में बीजेकेएमएस के सचिव ब्रिज बिहारी सिंह एवं आकाश पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने रणविजय सिंह का जोरदार स्वागत किया। 6/10 के ग्रामीणों ने श्री सिंह को अपने समस्याओं से अवगत कराया।

धनबाद: ग्रामीणों को जनप्रतिनिधियों ने ठगने का काम किया: रणविजय सिंह

Advertisement

धनबाद। सिजुआ 6/10 में बीजेकेएमएस के सचिव ब्रिज बिहारी सिंह एवं आकाश पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने रणविजय सिंह का जोरदार स्वागत किया। 6/10 के ग्रामीणों ने श्री सिंह को अपने समस्याओं से अवगत कराया।

श्री सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि 6/10 के ग्रामीणों को जनप्रतिनिधियों ने ठगने का काम किया है। बाहर के लोग कंपनी में आकर काम कर रहे हैं। यहां के ग्रामीण,युवा लोग बाहर प्लान कर रहे हैं।अब यहां के लोग कहीं नहीं जायेंगे अपना हक और अधिकार छीन कर यही काम करेंगे। श्री सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जितने भी समस्या है जल्द ही समाधान किया जायेगा।मौके सरोज यादव,मनोज यादव,रोहित गुप्ता,पिंकू कुमार,रंजन सिंह एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।