- अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, शहनाज व कुमार विश्वास आयेंगे
धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के चिटाहीधाम रामराज मंदिर कैंपस में फरवरी 2025 में नौ दिवसीय भव्य महायज्ञ होगा। महायज्ञ व शोभा यात्रा को लेकर रविवार को मंदिर परिसर में बाघमारा क्षेत्र के रामभक्तों की बैठक हुई। मुख्य यजमान सह धनबाद एमपी ढुलू महतो, उनके बड़े भाई बाघमारा एमएलए शत्रुधन महतो की उपस्थिति में महायज्ञ व शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर सभी ने अपने-अपने सुझाव दिये।
यह भी पढ़ें:Bihar: RCP ने बढ़ाई नीतीश कुमार की टेंशन, विधानसभा की 162 सीटों पर नजर, नियुक्त किये प्रभारी
बैठक में कहा गया कि महायज्ञ में सेंट्रल होम मिनिस्टर अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ सहित कई सीनीयर बीजेपी लीडर, कथा वाचक देवकी नंदन, अनिरुद्धचर्या जी, राजन महाराज, भोजपुरी सिंगर पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, गायिका शहनाज, कुमार विश्वास आदि आयेंगे। शोभा यात्रा में विभिन्न प्रदेशों के 51 तरह के बैंड बाजे, हाथी, घोड़ा, ऊंट तथा झांकियां शामिल रहेंगी।
ऐतिहासिक होगा महायज्ञ : ढुलू
बैठक में एमपी ढुलू महतो ने श्री राम की सेवा और आस्था पर जोर देते हुए कहा कि सच्चे मन से सेवा करने वालों को भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त होगा,जो उनके सारे दुखों को दूर करेगा। उन्होंने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि चिटाही धाम में महायज्ञ को लेकर नामकरण, महायज्ञ की तिथि, भव्य शोभा यात्रा, यज्ञ समिति का गठन, यज्ञ स्थल का निर्माण, मंदिर की सज्जा, लाइट, पंडाल की व्यवस्था, महाभंडारा, प्रचार-प्रसार व बैनर की व्यवस्था को लेकर सभी रामभक्तों की जिम्मेवारी है। नौ दिवसीय महायज्ञ इस बार ऐतिहासिक होगा। एमएलए शत्रुधन महतो ने कहा कि महायज्ञ को सफल बनाने के लिए सभी रामभक्तों को तैयारी में लग जाना है।
बैठक में बच्चू राय, शेखर सिंह, लाल बहादुर महतो, दिनेश महतो, अमित सिन्हा, रघुनाथ हजारी, संतोष गोराई, राजू शर्मा, हरखलाल महतो, पप्पू सिंह, बंटी बाउरी, सुभाष राय, दिनेश रवानी, धनेश्वर महतो, भीम रवानी, बिट्टू चौहान, देवानंद साव, सरोज विश्वकर्मा, काजल सिंह, उदय शंकर दुबे, अजय महतो, खुशवंत देवा, काले सरदार, मदन साव, शम्मी शर्मा, विजय शर्मा, गोपाल सिंह, जीतन भुईयां, संतोष दास, प्रकाश चौहान, राजेश सिंह, नागेंद्र सिंह, राजीव मित्रा आदि उपस्थित थे।